Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

इंडिया टुडे की डिप्टी एडिटर पर चोरी का आरोप

ब्लाग‘इंडिया टुडे” मैग्जीन की डिप्टी एडिटर दमयंती दत्ता पर अंग्रेजी की एक ब्लागर ने आर्टिकल चोरी करने का गंभीर आरोप लगाया है। भारतीय इंगलिश ब्लाग जगत में इस विवाद से खूब हलचल है। ”ब्राउन पेपर” नाम से ब्लाग चलाने वाली और कनाडा में रह रहीं नीरांजना अय्यर ने 15 अप्रैल 2009 को अपने ब्लाग पर लिखे एक पोस्ट में चोरी की इस घटना का खुलासा किया है। इस पोस्ट का शीषर्क है- ”India’s Number One Magazine” copied my work.  इस पोस्ट में नीरांजना लिखती हैं कि 2007 के अप्रैल महीने में उन्होंने अपने किशोर उम्र की फंतासियों और इनके टूटने के बारे में एक पोस्ट प्रकाशित की थी, ”Mills and Boon : An Indian Romance” शीर्षक से। 

ब्लाग‘इंडिया टुडे” मैग्जीन की डिप्टी एडिटर दमयंती दत्ता पर अंग्रेजी की एक ब्लागर ने आर्टिकल चोरी करने का गंभीर आरोप लगाया है। भारतीय इंगलिश ब्लाग जगत में इस विवाद से खूब हलचल है। ”ब्राउन पेपर” नाम से ब्लाग चलाने वाली और कनाडा में रह रहीं नीरांजना अय्यर ने 15 अप्रैल 2009 को अपने ब्लाग पर लिखे एक पोस्ट में चोरी की इस घटना का खुलासा किया है। इस पोस्ट का शीषर्क है- ”India’s Number One Magazine” copied my work.  इस पोस्ट में नीरांजना लिखती हैं कि 2007 के अप्रैल महीने में उन्होंने अपने किशोर उम्र की फंतासियों और इनके टूटने के बारे में एक पोस्ट प्रकाशित की थी, ”Mills and Boon : An Indian Romance” शीर्षक से। 

यह आर्टिकल इंडियन ब्लाग एग्रीगेटर देसी पंडित पर भी प्रकाशित हुआ। नीरांजना के मुताबिक ”इंडिया टुडे” मैग्जीन की डिप्टी एडिटर दमयंती दत्ता इंडिया टुडे की साइट पर पब्लिकेशन के लिए ”परसनल च्वायस” नाम से एक ब्लाग संचालित करती हैं। इस दमयंती दत्ताब्लाग पर ”Grow up, Mills & Boon” शीर्षक से उन्होंने पिछले साल नवंबर माह में एक पोस्ट प्रकाशित की। यह पोस्ट और कुछ नहीं बल्कि ”Mills and Boon : An Indian Romance” ही है, जिसे दमयंती ने बड़े कायदे से चोरी करने के मकसद से री-राइट करके अपने यहां पुनर्प्रकाशित कर दिया है। नीरांजना ने अपने और दमयंती की पोस्टों का पैरा बाई पैरा तुलनात्मक अध्यनन अपने ब्लाग ब्राउन पेपर पर प्रकाशित किया है जिससे साफ पता चलता है कि दमयंती ने नीरांजना के लिखे प्रत्येक पैरे को री-राइट करने की कोशिश की है लेकिन सारे तथ्य व आइडियाज ओरीजनली नीरांजना के हैं। करीब 80 लोगों ने नीरांजना की इस पोस्ट पर टिप्पणी की है। ज्यादातर ने इंडिया टुडे व दमयंती को चोरी करने पर धिक्कारा है और नीरांजना से डटे रहने की बात कही है।

एक पाठक ने अपनी टिप्पणी में ये बातें कहीं हैं-


Shriniwas Kulkarni said

April 16, 2009 at 5:04 pm

Judging by the disarray that the Indian mainstream media is in and the travesty of justice that the Indian Judicial system is turning out to be, I hardly think you will get any reprieve from the India Today side. You all know what happened when Rashmi Bansal and Gaurav Sabnis (of JAM Magazine Mumbai) rebelled against the dubious claims of IIPM institute (of Arindam Chaudhury). It is a shame that publishers are getting away with (information) highway robbery in this way. You can sue them, or better claim all the revenue that Damayanti Datta would command via her article in IT. There are plagiarism detection software packages that would help too like plagiarismdetect.

Isnt it ironic that Damayanti Datta became another Opal Mehta …


विस्तार से जानकारी के लिए क्लिक करें…

चोरी के बारे में खुलासा करने वाली पोस्ट – ”India’s Number One Magazine” copied my work.

ओरीजनल पोस्ट जिसे चोरी करने का आरोप है- ”Mills and Boon : An Indian Romance”

इंडिया टुडे वेबसाइट पर प्रकाशित चोरी की पोस्ट- ”Grow up, Mills & Boon”


CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...