ईटीवी, बिहार के पांच स्ट्रिंगरों को प्रमोशन दिया गया है. ईटीवी के साथ पांच साल काम कर चुके स्ट्रिंगरों का हाल में ही पटना में टेस्ट लिया गया था. कुल 18 लोग टेस्ट में शामिल हुए. इनमें से अरुण चौरसिया (गया) को धनबाद, भुवन झा (खगड़िया) और उपेंद्र (अरवल) को रांची, अभिषेक (सिमरही) को जमशेदपुर औरर संतोष सिंह को पटना भेजा गया है.
तरक्की पाने वाले पांचों पत्रकारों ने ईटीवी को इसके लिए धन्यवाद कहा है तो टेस्ट में असफल स्ट्रिंगरों ने पांच साल तक काम करने के बाद भी टेस्ट लिए जाने की प्रक्रिया को ही गलत बता दिया है। चयनित स्ट्रिंगरों को पटना में रिपोर्ट करना है जहां उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।











