Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

हमले के खिलाफ फरीदाबाद के पत्रकार सड़कों पर उतरे

आईबीएन7 और आईबीएन-लोकमत चैनलों के आफिसों पर हमले के खिलाफ फरीदाबाद के पत्रकारों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और इसे समस्त मीडिया जगत पर हमला बताया। विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व प्रेस क्लब फरीदाबाद के प्रधान प्रमोद गोयल ने किया। इसमें जिले के सभी पत्रकार संगठनों से जुड़े हुए प्रिंट व इलेक्ट्रानिक मीडिया के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। विरोध जुलुस बीके चौक से शुरू होकर नीलम चौक होता हुआ फिर बीके चौक पंहुचा। यहां सभा हुई। इसमें शिव सैनिकों की बढ़ती गुंडागर्दी पर लगाम लगाने के साथ-साथ हमले के लिए दोषी तथाकथित गुंडा शिव सैनिकों के साथ-साथ गुंडाराज को चलाने वाले उनके आकाओं के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने और उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की।

बाजुओं में काली पट्टी बांधे तथा बैनर लिए पत्रकारों ने नारे लगाकर अपना विरोध प्रदर्शित किया। प्रदर्शनकारी पत्रकारों में वरिष्ठ पत्रकार एवं नई दुनिया के ब्यूरो प्रमुख राकेश चौरसिया, अमर उजाला के ब्यूरो प्रमुख राकेश भट्ट, दैनिक जागरण के उप मुख्य संवाददाता बिजेन्द्र बंसल,  सुशील भाटिया, अमित भाटिया, दैनिक हिन्दुस्तान के ब्यूरो प्रमुख मलिक असगर हाशमी, संवाददाता सरसमल, नीरज पांडे, नवभारत टाइम्स के ब्यूरो प्रमुख नितेश सिन्हा, हरियाणा पत्रकार संघ के जिला महासचिव एवं दैनिक ट्रिब्यून के पत्रकार राजेश शर्मा, दैनिक हरिभूमि के ब्यूरो प्रभारी बिजेन्द्र शर्मा, नई दुनिया से वीना, शांति भूषण, राजेश दास, दुष्यन्त त्यागी, शकुन रघुवंशी, संवाददाता राजकिशोर, मुकेश मंडल, आज समाज से मनोज पांडे, चैनल वन से ऋषि, आज तक एवं आईबीएन-7 न्यूज चैनल से सचिन गौड़, एनडीटीवी से अजीत सिन्हा, न्यूज24 से पीएस माटा, स्टार न्यूज से सचिन खेड़ा, जीटीवी से विपिन बंसल, डीडी न्यूज से सुधीर शर्मा, भाष्कर से राजेश पुजानी, विराट वैभव से खेमचंद गर्ग, इंडिया टीवी से कैलाश लांबा, दैनिक शेरे हरियाणा से पंकज सिंह, सीएनईबी से दीपक भाटिया, बुलन्द हरियाणा से आईपी अरोड़ा तथा ताज बुलेटिन से सुधीर शर्मा आदि पत्रकार शामिल थे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...