
‘फोकस टीवी’ पर हर शनिवार रात दस से ग्यारह बजे तक ‘दिल पर मत ले यार’ : एशिया का पहला महिला न्यूज़ एंड करंट अफेयर्स चैनल फोकस टीवी एक बार फिर से सुर्खियों में है. इस बार ये चैनल दर्शकों का दिल धड़का रहा है. जी हां, फोकस टीवी, एक अनोखा प्रोग्राम लेकर आया है, जिसका नाम है, ‘दिल पे मत ले यार’, जो इन दिनों खासा लोकप्रिय हो रहा है. दिलों को जोड़ने और रिश्तों को मज़बूत करने के मकसद से शुरू किए गए इस शो में दिलवालों के लिए दिल की लाइन्स खुली हैं. लिहाज़ा शो के ज़रिए प्यार करने वालों की बीच भंवर में फंसी प्रेम की नैय्या पार कराने की कोशिश की जाती है. जिसमें पतवार बन रहीं हैं इस शो की ‘लव-गाईड’. ये ‘लव-गाईड’ फोन करने वालों के हाले-ए-दिल को टटोलकर इनको अपनी सलाह देतीं हैं.
‘लव-गाईड’ की सलाह के लिए देश-विदेश से दिलवाले अपने सवाल पूछते हैं. अब तक इसके चौबीस एपीसोड्स एअर हो चुके हैं. पिछले कुछ शोज़ में दिल्ली, महाराष्ट्र, बिहार, झारखंड, जम्मू, उड़ीसा, असम जैसे कई अलग-अलग राज्यों और दूर-दराज़ से ढेर सारे फोन तो आ ही रहे हैं, दुबई, अल्बेनिया, बैंकॉक, नेपाल से भी दिलवाले अपने रिश्तों की मंज़िल पाने के लिए दस्तक दे रहे हैं. जो सवाल नहीं पूछ पा रहे हैं उनके लिए भी सवाल-जवाब का ये सिलसिला बड़ा मनोरंजक साबित हो रहा है.
लुधियाने से एक दिलवाले ने पूछा- मुझे लव-मैरिज करनी है.
‘लव-गाईड’ ने कहा- तो इसमें परेशानी क्या है….तुम्हारे घरवाले या उसके…..
कॉलर बोला- नहीं…मुझे लड़की ही नहीं मिल रही…..
लव-गाईड- तो अपने मां-बाप से कहो …तुम्हारे लिए लड़की ढूंढ देंगे
कॉलर- उन्होंने मुझ पर छोड़ दिया है….मैं लव-मैरेज ही करना चाहता हूं.. एक सुंदर स्मार्ट सी लड़की कहां मिलेगी…..
रांची से एक सज्जन ने पूछा….मेरी दो बीवियां है…दोनों एक-दूसरे से लड़ती-झगड़ती हैं…..पहली चाहती है कि मैं दूसरी को छोड़ दूं…..दूसरी चाहती है कि पहली को छोडूं…मैं क्या करूं…..
पटना के एक कॉलर ने कहा- लेडी बॉस मेरा शोषण करती है… वो घर पर बुलाकर कपडे़ धुलवाती है…. जूते साफ करवाती है…. और अब मुझे उससे प्यार हो गया है….
इस तरह के कई मज़ेदार सवाल….
‘दिल पे मत ले यार’ में ‘लव-गाईड’ के साथ शो की एंकर, फ्लर्टिंग… डेटिंग…. बार-बार प्यार हो जाना…. प्यार में मिलने का बहाना… दिलबर का झूठ बोलना.. जैसे टॉपिक्स पर रुमानी अंदाज़ में गुफ्तगू करती हैं…… लेकिन दिल पे मत ले यार सिर्फ दिलफेंक आशिकों के लिए नहीं है…. शो का असली मकसद रिश्तों में दूरियों को मिटाना… और अपनों के साथ मन-मुटाव को दूर करना है…. यहां दिलों को तोड़ने की नहीं … जोड़ने की बात की जाती है…… मनोरंजन के साथ साथ ये शो अपनों के बीच की दरारें…. प्यार में होते हुए तनहाई… एक्स्ट्रा-मेरिटल अफेअर्स…. जैसे गंभीर मसलों पर भी रोशनी डालता है….. और लव-गाईड इनका जवाब भी बड़ी संजीदगी से देतीं हैं…. फिर चाहे वो डिवोर्स लेने की नौबत… रिश्तों में ब्लैकमेलिंग… या प्यार में धोखा हो…….
भुवनेश्वर से एक महिला ने पूछा- मेरी बेटी को शादी के कुछ दिन पहले लड़के ने धोखा दे दिया… लड़की डिप्रेशन की शिकार हो गई है…. बात करने पर लड़का बेहूदगी से पेश आने लगा है….. और लडकी है कि अभी भी उसी से शादी करना चाहती है….
गाज़ियाबाद के एक चालीस साल के पुरुष ने पूछा….. मैं जिस घर में किराएदार हूं… वहां के मकान मालिक की तेरह साल की बेटी कई बार मना करने के बावजूद मेरे साथ अश्लील हरकतें करती है…. मजबूरी में मेरे उसके साथ शारीरिक संबध बन गए…. अब वो लड़की मुझे ब्लैकमेल करती है कि मना किया तो घर में बता देगी कि मैंने उसका बलात्कार किया… छह महीनों से मैं मजबूरी में उससे संबंध बना रहा हूं….. मैं बुरी तरह फंस चुका हूं… इससे निकलना चाहता हूं… मैं क्या करूं…
दिल पे मत ले यार ….हल्की-फुल्की बातों के ज़रिए रिश्तों के गहरे पहलुओं पर भी चोट करता है….और चोट खाए दिलों पर मरहम लगाने की कोशिश करता है…
इसीलिए बेझिझक कहा जा सकता है कि हर शनिवार रात दस से ग्यारह बजे तक आने वाला ये लाइव शो.. दिल पे मत ले यार… फोकस टीवी का ‘दिल’ साबित हो रहा है. ये प्यार के अलग-अलग रंगों को सुनने और समझने का एक मौका है…. इसीलिए शो का नाम ‘दिल पे मत ले यार’ होते हुए भी इसे दिल पर लेना, लाज़मी हो जाता है… (प्रेस विज्ञप्ति)











