Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सम्मान

‘फोकस टीवी’ को एक्सीलेंस अवार्ड

एशिया के पहले महिला न्यूज एंड करेंट अफेयर्स चैनल ‘फोकस टीवी’ को महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में बेमिसाल योगदान के लिए सर्वश्रेष्ठ चैनल के रूप में सम्मानित किया गया है।

एशिया के पहले महिला न्यूज एंड करेंट अफेयर्स चैनल ‘फोकस टीवी’ को महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में बेमिसाल योगदान के लिए सर्वश्रेष्ठ चैनल के रूप में सम्मानित किया गया है।

शनिवार की शाम, दिल्ली के मंडी हाउस स्थित फिक्की के गोल्डन जुबली ऑडिटोरियम में मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित समारोह में चौथे मीडिया एक्सीलेंस अवार्ड्स-2010 से फोकस टीवी को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राजनीति और पत्रकारिता जगत की कई नामी-गिरामी हस्तियां मौजूद थीं।

फोकस टीवी की तरफ से ये अवार्ड कंसल्टिंग एडिटर रश्मि सक्सेना, आउटपुट हेड गार्गी बार्दोलोई और इनपुट हेड अंजू ग्रोवर ने संयुक्त रूप से ग्रहण किया। इस मौके पर रश्मि सक्सेना ने कहा कि फोकस टीवी आधी आबादी की आवाज़ बन चुका है और ये सम्मान इसी आधी आबादी को समर्पित है। समारोह में विभिन्न कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रमों की आकर्षक पेशकश कर दर्शकों का मन मोह लिया।

‘फोकस टीवी’ ने हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सफलता के एक साल पूरे किए हैं। पिछले साल एम थ्री मीडिया ग्रुप ने 8 मार्च को इस चैनल को ऑन एयर किया था। ये चैनल महिलाओं के लिए, महिलाओं का और महिलाओं द्वारा संचालित देश का पहला समाचार चैनल है। पिछले दिनों फोकस टीवी को आधी आबादी—द ग्रेट वुमेन अवार्ड-2009 से भी सम्मानित किया जा चुका है। ‘फोकस टीवी’ एम थ्री मीडिया ग्रुप का अनूठा चैनल है। इसके अलावा, ये समूह देश का पहला पुरबिया चैनल ‘हमार टीवी’, दक्षिण भारत का पहला बहुभाषी टीवी चैनल ‘एचवाई टीवी’ और ‘एनई टीवी’, ‘एनई हाई-फाई’ और ‘एनई बांग्ला’ टीवी संचालित करता है। प्रेस विज्ञप्ति

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. shweta singh

    March 28, 2010 at 4:50 pm

    It was great to learn that Focus TV has received the Excellence Award. It’s a big achievement for the women’s who have given their best to reach this milestone. Being a journalist I feel good to know that there’s a channel which is not only run by woman but managed by many women’s at a time.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...