Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

‘फोकस’ का आटिज्म पीड़ित बच्चों पर फोकस

महिला सशक्तीकरण की दिशा में अनूठी पहल करने के साथ फोकस टीवी ने सामाजिक जागरूकता की मुहिम भी छेड़ दी है. इसके तहत अप्रैल माह को ‘ऑटिज्म अवेयरनेस मंथ’ के रूप में मनाया जा रहा है. इसकी शुरुआत करते हुए फोकस टीवी ने चर्चित फैशन डिजाइनर रितु बेरी के नए कलेक्शन के बारे में दर्शकों को बताया. वर्ल्ड ऑटिज्म डे पर रितु ने सामाजिक संस्था ब्लेस हार्ट फाउंडेशन के साथ मिलकर अपने नए परिधान पेश किए, ताकि ऑटिज्म से पीड़ित बच्चों की भलाई के लिए धन जुटाया जा सके.

महिला सशक्तीकरण की दिशा में अनूठी पहल करने के साथ फोकस टीवी ने सामाजिक जागरूकता की मुहिम भी छेड़ दी है. इसके तहत अप्रैल माह को ‘ऑटिज्म अवेयरनेस मंथ’ के रूप में मनाया जा रहा है. इसकी शुरुआत करते हुए फोकस टीवी ने चर्चित फैशन डिजाइनर रितु बेरी के नए कलेक्शन के बारे में दर्शकों को बताया. वर्ल्ड ऑटिज्म डे पर रितु ने सामाजिक संस्था ब्लेस हार्ट फाउंडेशन के साथ मिलकर अपने नए परिधान पेश किए, ताकि ऑटिज्म से पीड़ित बच्चों की भलाई के लिए धन जुटाया जा सके.

इस मौके पर चर्चित अभिनेता संजय दत्त भी मौजूद थे. रितु बेरी ने ऑटिज्म पीड़ित बच्चों की मदद के लिए फोकस टीवी की ओर से चलाए जा रहे अभियान की सराहना की. कार्यक्रमों की विस्तृत कवरेज़ के साथ ही फोकस टीवी ने अपनी विशेष शृंखला ‘अनकही’ के एक स्पेशल एपिसोड में ऑटिज्म से पीड़ित बच्चों की समस्याएं बयां कीं. इस कड़ी में ये दिखाया गया कि ऑटिज्म के मरीज बच्चों के बारे में लोग नकारात्मक सोच रखते हैं, जबकि मां के लिए सारे बच्चे एक जैसे ही होते हैं.

गौरतलब है कि ‘फोकस टीवी’ ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सफलता के एक साल पूरे किए हैं. पिछले साल एम थ्री मीडिया ग्रुप ने 8 मार्च को इस चैनल को ऑन एयर किया था. ये चैनल महिलाओं के लिए, महिलाओं का और महिलाओं द्वारा संचालित देश का पहला समाचार चैनल है. पिछले दिनों फोकस टीवी को चौथे मीडिया एक्सिलेंस अवार्ड्स-2010 और आधी आबादी—द ग्रेट वुमेन अवार्ड-2009 से भी सम्मानित किया जा चुका है. प्रेस विज्ञप्ति

आप भी अपने चैनल, अखबार, पत्रिका के सकारात्मक पहल,  सामाजिक सरोकार की मुहिम से जुड़ी जानकारियां भड़ास4मीडिया के पास भेज सकते हैं. इसके लिए [email protected] या फिर [email protected] का सहारा ले सकते हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. ankit mathur

    April 13, 2010 at 9:37 am

    सराहनीय पहल… बधाई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...