Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

आरएनडब्लू ने रेडियो मिष्टि संग की साझीदारी

RNWRadio Mistiआरएनडब्लू (रेडियो नीदरलैंड्स वर्ल्डवाइड) ने उत्तरी बंगाल और सिक्किम के पहले एफएम स्टेशन रेडियो मिष्टि 94.3 एफएम के साथ पार्टनरशिप की घोषणा की है। इस पार्टनरशिप के बाद रेडियो मिष्टि की तरफ से निकट भविष्य में आरएनडब्लू के विभिन्न संगीत कार्यक्रमों को अपने इलाकों में प्रसारित किया जाएगा। शार्ट वेब और सैटेलाइट रेडियो प्रसारण के जरिए भारत में अपनी दीर्घकालिक मौजदूगी के बाद आरएनडब्लू अब भारत में अपनी सक्रियता बढ़ाने की तैयारी में है। इसी के तहत उसने रेडियो मिष्टि के साथ साझीदारी की है।

RNWRadio Mistiआरएनडब्लू (रेडियो नीदरलैंड्स वर्ल्डवाइड) ने उत्तरी बंगाल और सिक्किम के पहले एफएम स्टेशन रेडियो मिष्टि 94.3 एफएम के साथ पार्टनरशिप की घोषणा की है। इस पार्टनरशिप के बाद रेडियो मिष्टि की तरफ से निकट भविष्य में आरएनडब्लू के विभिन्न संगीत कार्यक्रमों को अपने इलाकों में प्रसारित किया जाएगा। शार्ट वेब और सैटेलाइट रेडियो प्रसारण के जरिए भारत में अपनी दीर्घकालिक मौजदूगी के बाद आरएनडब्लू अब भारत में अपनी सक्रियता बढ़ाने की तैयारी में है। इसी के तहत उसने रेडियो मिष्टि के साथ साझीदारी की है।

भारत में एफएम स्टेशनों और मल्टीमीडिया प्लेटफार्मों के विस्तार को देखते हुए ही आरएनडब्लू ने रेडियो मिष्टि के साथ आपसी लाभदायी साझीदारी की है। इसके तहत दोनों आपस में विभिन्न रेडियो कार्यक्रमों को मुहैया कराएंगे। साझीदारी की घोषणा के मौके पर आरएनडब्लू के महानिदेशक जान होएक ने कहा कि आरएनडब्लू का लक्ष्य दुनिया में विभिन्न लोगों और संस्कृतियों के बीच मेलमिलाप बढ़ाना है। इसका एक तरीका स्थानीय कार्यक्रमों का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर श्रोताओं तक पहुंचाते रहना है। रेडियो मिष्टि 94.3 एफएम के संग साझीदारी इसी लक्ष्य की दिशा में एक कदम है और हम इससे खुश हैं।

आरएनडब्लू के भारत के कंट्री मैनेजर अमितभा श्रीवास्तव कहते हैं, इस साझीदारी के जरिए हमारा संकेत स्पष्ट है और वो है कि आरएनडब्लू भारत आ चुका है। वैश्विक स्तर पर 3000 साझीदारों के साथ काम करते हुए हम उम्मीद करते हैं कि भारत में रेडियो मिष्टि जैसे स्टेशन हमसे सूचनात्मक व मनोरंजनपरक कार्यक्रमों का लाभ उठा सकेंगे।

इस मौके पर रेडियो मिष्टि के चीफ एक्जीक्यूटिव आफिसर निशांत मित्तल ने कहा कि हमें खुशी है कि हम रेडियो नीदरलैंड वर्ल्डवाइड के साथ साझीदारी करने वाले भारत के पहले एफएम स्टेशन बन चुके हैं। मुझे उम्मीद है कि रेडियो मिष्टि और आरएनडब्लू के बीच इस नए वेंचर से एक नए अध्याय की शुरआत होगी। इसके जरिए उत्तरी बंगाल और सिक्किम के लोगों को ढेर सारे नए तरह के कार्यक्रमों का लाभ मिलेगा।

उल्लेखनीय है कि आरएनडब्लू नीदरलैंड का अंतरराष्ट्रीय सार्वजनिक प्रसारणकर्ता है। यह वर्ष 1947 से नीदरलैंड, यूरोप समेत दुनिया के कई हिस्सों में विश्वसनीय सूचनाओं को मुहैया कराने का जरिया बना हुआ है। आरएनडब्लू के कई तरह के कार्यक्रम दुनिया भर में दस भाषाओं में प्रसारित होते हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...