भड़ास4मीडिया के पास दो अच्छी खबरें पहुंचाई गई हैं। बुरी खबरों और मंदी के इस दौर में ऐसी छिटपुट अच्छी खबरों का घटित होना, पैदा होना भी बड़ी बात है। ये खबरें न सिर्फ राहत देती हैं, संबल देती हैं बल्कि उम्मीद भी बंधाती हैं कि आगे सब कुछ अच्छा होगा। पहली खबर नागपुर से। दैनिक भास्कर, नागपुर में काम करने वाले मीडियाकर्मी खुश हैं। मंदी के दौर में सबको बढ़ी हुई सेलरी मिली है। बताया जाता है कि भास्कर समूह ने अपने कर्मियों को अंतरिम राहत प्रदान कर दी है। इसके चलते नागपुर में किसी का एक एक हजार रुपये वेतन बढ़ा है तो किसी को छह हजार रुपये ज्यादा मिले हैं। बताया जाता है कि नागपुर संस्करण में छह महीने में दो बार सेलरी बढ़ चुकी है। पिछली बार अक्टूबर महीने में तनख्वाह बढ़ी थी। दूसरी खबर अमर उजाला समूह से।
अमर उजाला के मीडियाकर्मियों की खुशी की वजह दूसरी है। अमर उजाला समूह अपने कर्मियों को जो मेडीक्लेम पालिसी उपलब्ध कराता है, उसके दायरे में पहले पति-पत्नी ही आते थे। अब इसका विस्तार करते हुए इस पालिसी के जरिए मां-पिता का भी इलाज कराया जा सकता है। इस ग्रुप ने अपने कर्मियों व उनके परिजनों की सेहत की सुरक्षा की गारंटी कर नेक काम किया है।












rishi pal choudhary
February 4, 2010 at 3:22 am
i like news in your news paper