Connect with us

Hi, what are you looking for?

हलचल

एसपी को हराकर अज्ञात बन गए अध्यक्ष

गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब कार्यकारिणी (वर्ष 2009-10) के लिए रविवार को चुनाव हुए. मतगणना के बाद अध्यक्ष पद के लिए अशोक अज्ञात को निर्वाचित घोषित किया गया. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एसपी सिंह को 14 मतों के अंतर से हराया.

गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब कार्यकारिणी (वर्ष 2009-10) के लिए रविवार को चुनाव हुए. मतगणना के बाद अध्यक्ष पद के लिए अशोक अज्ञात को निर्वाचित घोषित किया गया. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एसपी सिंह को 14 मतों के अंतर से हराया.

उपाध्यक्ष पद पर सुरेश राय व मंत्री पद पर विजय जायसवाल निर्विरोध निर्वाचित हुए. चुनाव अधिकारी राजन राय, सहायक चुनाव अधिकारी अजय श्रीवास्तव और अभिनव उपाध्याय ने बताया कि संयुक्त मंत्री पद पर मनोज कुमार यादव, कोषाध्यक्ष पद पर मारकण्डेय मणि त्रिपाठी, लेखा परीक्षक पद पर पंकज श्रीवास्तव तथा कार्यकारिणी सदस्य पद पर आलोक मोहन श्रीवास्तव, पीपीएन उपाध्याय व डीके गुप्ता को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया.

उन्होंने बताया कि रविवार को अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में कुल 214 मतदाताओं में से 169 ने अपने मत का प्रयोग किया. इसमें अशोक अज्ञात को 66 मत, एसपी सिंह को 52 मत व तीसरे प्रत्याशी मृत्युंजय शंकर सिन्हा को 49 मत प्राप्त हुए. दो मत अवैध घोषित किए गए. अध्यक्ष पद के लिए हुआ चुनाव काफी रोचक रहा. परिणाम जानने के बाद विजयी प्रत्याशी के समर्थकों ने जमकर अबीर-गुलाल उड़ाए. चुनाव को संपन्न कराने में उमेश पाठक, योगेश्वर सिंह, संतोष तिवारी, मिथिलेश मिश्र, इंद्रमणि पांडेय, तनवीर आजाद, राजीव राय आदि का सक्रिय योगदान रहा.

Click to comment

0 Comments

  1. Sadashiv Tripathi

    June 14, 2010 at 7:44 am

    Badhai Ho Badhai Agyatji, Suresh Rai, Vijay Jaiswal & Others

  2. ajai

    June 14, 2010 at 3:42 pm

    puri karakarni farji hai.

  3. VIJAI KUMAR JAISWAL

    June 14, 2010 at 7:00 pm

    EK SHANDAR KARYAKARINI CHUNANE KE LIYE PRESS CLUB KE SAMMANIT MAMBARS KO HARDIK BADHAI.
    -VIJAI KUMAR JAISWAL,MANTRI

  4. vipin nagvanshi

    June 15, 2010 at 6:24 am

    jeet ki sabko badhai, par kaise sambhalenge achanak badi 135 percent sadasyon ki fauz, ummid hai ki samvidhan sanshodhan ke liye jaldi hi aam sabha bulayi jayegi

  5. sp singh

    June 15, 2010 at 12:37 pm

    nye kareb 334 sadsyo ki suchi aam sabha ke bina sahmti ke parit ke gaye. ye krykarni agr use thek nahi ke to, press club me agle saal baval tye hai. krykarni se anurodh hai ki is ghple ko theek kare. mai uska saath doonga. anytha mujhe koi aur rasta khojana padeja.
    Kryakarni Acha kam kare. sabhi ko meri hardik subhkamn.

  6. PPN GKP

    June 16, 2010 at 10:01 am

    Farji Likhne Wale Khud Farji Hai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपने मोबाइल पर भड़ास की खबरें पाएं. इसके लिए Telegram एप्प इंस्टाल कर यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia

Advertisement

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

टीवी

विनोद कापड़ी-साक्षी जोशी की निजी तस्वीरें व निजी मेल इनकी मेल आईडी हैक करके पब्लिक डोमेन में डालने व प्रकाशित करने के प्रकरण में...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Advertisement