Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

कहिन

आकाश पर कीचड़ न फेंकिए…

गोविंद पंत राजूएक पुरानी देसी कहावत है खिसियानी बिल्ली खम्भा नोचे। उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती कुछ ऐसा ही कर रही हैं। कांग्रेस और राहुल गांधी के खिलाफ 19 जून से उनका शर्म करो अभियान शुरू हो रहा है और इस अभियान के लिए जारी उनके परचे को पढ़कर कोई भी यही निष्कर्ष निकाल सकता है। इस परचे में मायावती ने गांधी जी को नाटकबाज घोषित कर दिया है। मायावती शायद यह भूल रही हैं कि गांधी ने ऊंच-नीच को खत्म करने के लिए खुद अपने हाथ में झाड़ू उठाकर शौचालय तक साफ किए थे। और, जिस युग में गांधी ने यह काम किया था उस युग में ऐसा सोच पाना भी आम हिंदुस्तानी के लिए संभव नहीं था। हालांकि गांधी जी से मायावती का बैर पुराना है। लेकिन इस बार की टीस कुछ और है।

गोविंद पंत राजूएक पुरानी देसी कहावत है खिसियानी बिल्ली खम्भा नोचे। उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती कुछ ऐसा ही कर रही हैं। कांग्रेस और राहुल गांधी के खिलाफ 19 जून से उनका शर्म करो अभियान शुरू हो रहा है और इस अभियान के लिए जारी उनके परचे को पढ़कर कोई भी यही निष्कर्ष निकाल सकता है। इस परचे में मायावती ने गांधी जी को नाटकबाज घोषित कर दिया है। मायावती शायद यह भूल रही हैं कि गांधी ने ऊंच-नीच को खत्म करने के लिए खुद अपने हाथ में झाड़ू उठाकर शौचालय तक साफ किए थे। और, जिस युग में गांधी ने यह काम किया था उस युग में ऐसा सोच पाना भी आम हिंदुस्तानी के लिए संभव नहीं था। हालांकि गांधी जी से मायावती का बैर पुराना है। लेकिन इस बार की टीस कुछ और है।

जिस दलित वोट बैंक को गांठ बांधकर मायावती हाल के सालों में जाति की राजनीति करती रही हैं, लोकसभा चुनाव के नतीजों ने यह साफ कर दिया है कि उस वोट बैंक का रुझान फिर से कांग्रेस की ओर बढ़ने लगा है। अपने हाथों से इस ट्रांसफरेबल वोट बैंक के खिसक जाने की आशंका से मायावती ठगी-सी रह गई हैं और उनकी यह खिसियाहट ही उन्हें गांधी के गिरेबान को छूने की हिमायत करने को मजबूर कर रही है। गांधी पर कीचड़ उछालने से पहले मायावती को एक बार अपना दामन भी देख लेना चाहिए। सीबीआई और देश की सबसे बड़ी अदालत में उन पर मामले चल रहे हैं और यह मामले समज सेवा के तो नहीं ही हैं।

राहुल गांधी के दलित लोगों के घर में जाकर खाना खाने या रात बिताने पर भी मायावती को सख्त आपत्ति है। यह राहुल गांधी का नाटक हो सकता है लेकिन जिस परिवेश में राहुल गांधी बड़े हुए हैं, उनका लालन-पालन हुआ है, उस केक वाली डेली न्यूज एक्टिविस्ट अखबार के 15 जून 2009 के अंक में पहले पन्ने पर प्रकाशित विशेष संपादकीयसंस्कृति को छोड़कर दलित के घर खाना खाने का नाटक करने की हिम्मत राहुल गांधी के पास है तो सही। मायावती तो शायद ऐसा सोच भी नहीं सकतीं। मायावती के पास आज क्या नहीं है? वो सबसे अधिक शक्तिशाली है, सबसे अधिक वैभवशाली हैं, उन्हें जन्मदिन में करोड़ों के तोहफे मिलते हैं। उनके पास जनता से दान में मिले करोड़ों रुपए की संपत्ति है।

क्या नहीं है उनके पास! लेकिन इन सब चीजों से विवेक तो हासिल नहीं किया जा सकता। वे दलित की बेटी को प्रधानमंत्री नहीं बनने दिया का आरोप लगाकर भले ही अपने वोट बैंक को भावुक करने की कोशिश कर लें लेकिन जब तक वे समाज के सबसे निचले तबके को ऊपर उठाने के लिए कुछ करते हुए नहीं दिखाई देंगी तब तक ऐसी अपीलों से कुछ हासिल होने वाला नहीं। मायावती को चाहिए कि वे पत्थरों के बुतों के बजाय उन बुतों को गढ़ने वाले जीते जागते इंसानी बुतों की चिंता करें। दलित समाज को सिर्फ वोट बैंक ही न समझें, जीते-जागते इंसानों का दुख-दर्द भी महसूस करने की कोशिश करें। वैसे भी दलित के घर में जन्म लेने भर से ही कोई दलित का बेटा या बेटी नहीं हो जाता।


लेखक गोविंद पंत राजू वरिष्ठ पत्रकार हैं और इन दिनों लखनऊ व इलाहाबाद से एक साथ प्रकाशित चर्चित हिंदी दैनिक डेली न्यूज एक्टिविस्ट के कार्यकारी संपादक हैं। यह आलेख डीएनए के 15 जून के अंक में पहले पन्ने पर विशेष संपादकीय टिप्पणी के रूप में प्रकाशित किया गया है, जिसे साभार यहां प्रकाशित किया जा रहा है।
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...