Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

मनीष मासूम समेत कई लोग ‘हमार’ पहुंचे

पांच पत्रकारों ने ज्वाइन किया : राजन प्रकाश द संडे इंडियन वापस लौटे : पुरुषोत्तम पी7न्यूज से जुड़ेंगे : हमार टीवी में नये पत्रकारों की भर्ती का काम शुरू हो गया है। संपादकीय विभाग में पांच नई भर्तियां की गई हैं। इसमें दो रनडाउन प्रोड्यूसर और दो असिस्टेंट प्रोड्यूसर स्तर के हैं। इसके अलावा एंकर और प्रोड्यूसर के तौर पर मनीष कुमार मासूम ने भी हमार टीवी में काम संभाल लिया है। मनीष कुमार इससे पहले टोटल टीवी में थे। रनडाउन प्रोड्यूसर के तौर पर हृषिकेश कुमार और अचिंत्य कुमार ने कार्यभार ग्रहण किया है।

पांच पत्रकारों ने ज्वाइन किया : राजन प्रकाश द संडे इंडियन वापस लौटे : पुरुषोत्तम पी7न्यूज से जुड़ेंगे : हमार टीवी में नये पत्रकारों की भर्ती का काम शुरू हो गया है। संपादकीय विभाग में पांच नई भर्तियां की गई हैं। इसमें दो रनडाउन प्रोड्यूसर और दो असिस्टेंट प्रोड्यूसर स्तर के हैं। इसके अलावा एंकर और प्रोड्यूसर के तौर पर मनीष कुमार मासूम ने भी हमार टीवी में काम संभाल लिया है। मनीष कुमार इससे पहले टोटल टीवी में थे। रनडाउन प्रोड्यूसर के तौर पर हृषिकेश कुमार और अचिंत्य कुमार ने कार्यभार ग्रहण किया है।

हृषिकेश इससे पहले महुआ टीवी और लाइव लाइव इंडिया में काम कर चुके हैं। हृषिकेष ने अपना करियर प्रज्ञा टीवी से शुरु किया था। अचिंत्य लाइव इंडिया से आए हैं। असिसटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर अरुण कुमार और सत्यशरण हमार टीवी से जुड़े हैं। अरुण कुमार डीडी के रिसर्च सेक्शन में थे जबकि सत्य शरण रांची में न्यूज11 के साथ जुड़े हुए थे। सत्य शरण हमार टीवी में झारखंड से प्रसारित होने वाले नागपुरी बुलेटिन के प्रभारी होंगे। हृषिकेश रनडाउन के अलावा रात साढ़े नौ बजे प्रसारित होने वाले  ‘खबर विशेष’ की जिम्मेदारी संभालेंगे। इससे पहले ‘खबर विशेष’ राजन प्रकाश के जिम्मे था जो द संडे इंडियन में वापस लौट गए हैं।

एक अन्य जानकारी के अनुसार पुरुषोत्तम कुमार सिंह ने पी7 न्यूज़ चैनल के साथ नई पारी शुरू कर रहे हैं। उन्हें पटना ब्यूरो में रिपोर्टर बनाया गया है। पुरुषोत्तम इससे पहले मौर्या टीवी में पटना से ही क्राईम रिपोर्टर रह चुके हैं। अपने छह साल के पत्रकारिता करियर में वे सहारा समय (बिहार /झारखण्ड), साधना न्यूज में भी काम कर चुके हैं। पुरुषोत्तम को पी7न्यूज से ऑफर लेटर मिल चुका है और वे अगले कुछ दिनों में पटना ब्यूरो में नज़र आयेंगे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. satya

    June 14, 2010 at 3:07 pm

    भड़ास पर झूठी खबरें छपती हैं… चार साल की पत्रकारिता का अनुभव रखने वाला सख्स असिस्टेंट प्रोडयूसर के पद पर क्यूं काम करेगा… आपको बता दूं कि मैंने हमार टीवी में असिस्टेंट प्रोडयूसर के पद पर ज्वाइन नहीं किया है… और नसीहत भी देता
    हूं कि खबरों की सत्यता को जाच परख कर ही छापें
    सत्य शरण

  2. koi

    June 14, 2010 at 8:50 pm

    to bhadakate kahe ho

    batao ki tum hamar me koshish nahin kar rahe the?

  3. RajanP

    June 15, 2010 at 9:37 am

    kya bakwas karte ho…. hamne ‘The Sunday Indian’ join nahi kiya hai…. aisi jhoothi khabare mat failao…

  4. Rajan Prakash

    June 16, 2010 at 10:18 am

    मेरे नाम से टिप्पणी करने वाले शख्स से अनुरोध है कि कम से कम मेरे जैसे मामूली व्यक्ति के बारे में टिप्पणी करते समय तो अपना नाम लिखने की हिम्मत दिखाएं. मैं ना तो कोई मीडिया मुगल हूं और ना ही इतनी हैसियत रखता हूं कि किसी का कोई नुकसान पहुंचा सकूं. फिर घोस्ट राइटिंग का क्या मतलब? मैंने द संडे इंडियन ही ज्वाइन किया है. यशवंतजी आपको यह सिस्टम डेवलप करना होगा कि किसी का कमेंट छापने से पहले उसकी सत्यता की जांच हो जाए. एक शुभचिंतक के नाते सलाह दे रहा हूं क्योंकि आपकी विश्वनीयता तो पहले से ही संदेह के घेरे में है, इसमें लगातार इजाफा हो रहा है.
    राजन प्रकाश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...