आजकल जबकि साहित्य टीवी चैनल्स से दूर होते जा रहे हैं, हमार टीवी द्वारा भोजपुरी-मैथिली कवि-सम्मेलन का साप्ताहिक कार्यक्रम ‘वाह जी वाह’ का श्रीगणेश सचमुच ऐतिहासिक है। शुरुआत 15 अगस्त के शुभ अवसर पर भोजपुरी देश भक्ति कविताओं से हो रहा है।
15 अगस्त को 12.00 बजे दोपहर और 10.00 बजे रात में प्रसारित होने वाले इस कवि सम्मेलन का संचालन कर रहे हैं भोजपुरी शायर मनोज भावुक। इस अनोखे एपिसोड के कवि हैं – डा. रमाशंकर श्रीवास्तव, महेन्द्र प्रसाद सिंह, परिचय दास एवं अलका सिन्हा।
हमार के चैनल हैड उदय चन्द्र सिंह ने बताया कि इस वीकली शो के एंकर – प्रोड्यूसर मनोज भावुक हैं और पैनल प्रोड्यूसर हैं दिलीप सिंह। इस कार्यक्रम से देश-दुनिया का भोजपुरी -मैथिली साहित्य से साक्षात्कार तो होगा ही, साथ ही साहित्यिक अभिरूचि भी बढ़ेगी। इस कार्यक्रम में स्थापित कवियों के साथ ही नवोदित कवियों को भी अवसर दिया जाएगा। कवि सम्मेलन में भाग लेने हेतु [email protected] या [email protected] के जरिए सम्पर्क करें। कवि सम्मेलन www.netvindia.com पर जाकर हमार टीवी के अन्तर्गत देखा जा सकता है। प्रेस विज्ञप्ति
praveen
August 14, 2010 at 2:53 pm
uday sir ko badhai… ab bhi hamar ko hammar hi maan rahen hai… warna programme kya news bhi bnane me badi dimag lagana padta hai.
ram
August 14, 2010 at 3:46 pm
wah wah ..manoj ji ..wah bhai wah
बिमल राय
August 15, 2010 at 4:09 pm
हमार टीवी कोलकाता में कब दिखना शुरू होगा.
amresh
August 22, 2010 at 12:01 pm
uday sir ko badhai… ab bhi hamar ko hammar hi maan rahen hai… warna programme kya news bhi bnane me badi dimag lagana padta hai.