Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

‘शरद पवार सुगर लॉबी के प्रतिनिधि हैं’

कुमार राकेश की शरद यादव से बातचीत

यूपीए सरकार के सहयोगी व केंद्रीय कृषि मंत्री शरद पवार सुगर लॉबी के प्रतिनिधि हैं, न कि किसानों के। पवार और उनकी सरकार की नीतियों की वजह से ही देश में खाद्यान्न की कीमतें आसमान छू रही हैं। पवार के ख़िलाफ़ न्यायोचित कार्रवाई की जानी चाहिए। ये बातें जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव ने “हमार टीवी” के ख़ास कार्यक्रम “हमार बातचीत” के दौरान कही।

कुमार राकेश की शरद यादव से बातचीत

यूपीए सरकार के सहयोगी व केंद्रीय कृषि मंत्री शरद पवार सुगर लॉबी के प्रतिनिधि हैं, न कि किसानों के। पवार और उनकी सरकार की नीतियों की वजह से ही देश में खाद्यान्न की कीमतें आसमान छू रही हैं। पवार के ख़िलाफ़ न्यायोचित कार्रवाई की जानी चाहिए। ये बातें जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव ने “हमार टीवी” के ख़ास कार्यक्रम “हमार बातचीत” के दौरान कही।

श्री यादव ने केंद्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस का दूसरा नाम मंहगाई है। कांग्रेस जब भी आती है, मंहगाई साथ लाती है। एनडीए के संयोजक शरद यादव ने अपने सहयोगी बाल ठाकरे को नहीं बख्शा। उन्होंने श्री ठाकरे पर आरोप लगाया कि वह समाज में वैमनस्य फैला रहे हैं। श्री यादव ने झारखंड विधानसभा चुनाव के मुद्दों के बारे में कहा कि मधु कोड़ा के अलावा केंद्रीय मंत्री ए राजा का भ्रष्टाचार, मंहगाई एवं राज्य का सर्वांगिण विकास ना होना भी एक बड़ा मुद्दा है। श्री यादव ने अपने पुराने मित्र लालू प्रसाद यादव और लोजपा प्रमुख रामविलास पासवान के ख़िलाफ़ भी कई प्रकार की तल्ख टिप्पणियां की।

“हमार बातचीत” को एनईटीवी समूह के उपाध्यक्ष (समाचार) व वरिष्ठ संपादक कुमार राकेश प्रस्तुत कर रहे हैं। कार्यक्रम के प्रोड्यूसर दिलीप सिंह हैं, जबकि प्रोग्रामिंग हेड कुमार नरेंद्र सिंह हैं। जनता दल यूनाईटेड अध्यक्ष शरद यादव के साथ संपूर्ण बातचीत को “हमार टीवी” चैनल पर शनिवार, 21 नवंबर को दिन में 12 बजे और रविवार को रात्रि 8 बजे देखा जा सकता है।

“हमार टीवी”, एनई टीवी समूह का बहुभाषी पुरबिया चैनल है। फोकस टीवी, एचवाई टीवी, एनई टीवी, एनई बांग्ला, एनई हाईफाई और रेडियो ऊ लाला एफएम स्टेशन भी एनई टीवी समूह के हिस्से हैं। (प्रेस विज्ञप्ति)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...