Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

हमार टीवी ने अभिनेता रवि किशन को अपना बनाया

मतंग सिंह और रवि किशनफिल्म अभिनेता रवि किशन हमार टीवी के हिस्से हो गए हैं. उन्होंने प्रेसीडेंट (मुंबई आपरेशन) के रूप में ज्वाइन किया है. रवि किशन के हमार टीवी ज्वाइन करने के मौके पर चेयरमैन मतंग सिंह, ग्रुप मैनेजिंग एडिटर कुमार संजॉय सिंह और मीडिया-फिल्म जगत की कई हस्तियां मौजूद थीं. पॉजिटिव मीडिया ग्रुप के चेयरमैन मतंग सिंह ने इस अवसर पर कहा कि भोजपुरी सिनेमा के तीसरे दौर के सुपर स्टार रवि किशन पुरबिया लोगों के चहेते हैं. रवि साफ-सुथरी छवि के लिए जाने जाते है.

मतंग सिंह और रवि किशनफिल्म अभिनेता रवि किशन हमार टीवी के हिस्से हो गए हैं. उन्होंने प्रेसीडेंट (मुंबई आपरेशन) के रूप में ज्वाइन किया है. रवि किशन के हमार टीवी ज्वाइन करने के मौके पर चेयरमैन मतंग सिंह, ग्रुप मैनेजिंग एडिटर कुमार संजॉय सिंह और मीडिया-फिल्म जगत की कई हस्तियां मौजूद थीं. पॉजिटिव मीडिया ग्रुप के चेयरमैन मतंग सिंह ने इस अवसर पर कहा कि भोजपुरी सिनेमा के तीसरे दौर के सुपर स्टार रवि किशन पुरबिया लोगों के चहेते हैं. रवि साफ-सुथरी छवि के लिए जाने जाते है.

श्री सिंह ने कहा कि रवि किशन और हमार टीवी दोनों के लिए यह एक अच्छी शुरुआत है. ग्रुप के मैनेजिंग एडीटर कुमार संजॉय सिंह ने इस मौके पर कहा कि रवि किशन के जरिए हमार टीवी को अपनी बात ज्यादा से ज्यादा लोगों तक सशक्त तौर पर पंहुचाने में काफ़ी मदद मिलेगी. चूंकि हमार टीवी का मकसद ही पूरब के लोगों की असली छवि दुनिया के सामने लाना है, इसलिए इस टीम में रवि के तरह की साफ छवि वाले ज्यादा से ज्यादा कलाकारों को जोड़ने की तैयारी है. हमार टीवी परिवार में शामिल होने पर भोजपुरी फ़िल्मों के सुपर स्टार रवि किशन भी खुश और उत्साहित दिखे. उनका कहना है कि वो हमार टीवी के माध्यम से भोजपुरी और पुरबिया समाज को यथोचित सम्मान मतंग सिंह, रवि किशन और कुमार संजॉय सिंहदिलाएंगे.  श्री किशन का कहना है कि यह चैनल उनके लिए एक ऐसा मंच साबित होगा जिसके जरिए वे न सिर्फ देश में बल्कि पूरी दुनिया में पुरबिया संस्कृति और भोजपुरी संस्कार का प्रचार-प्रसार कर पाएंगे.

भोजपुरी भाषा भारत के अलावा नेपाल, भूटान, मॉरीशस, फिज़ी, गुयाना, सूरीनाम, ट्रिनीडाड एवं टोबैगो तथा हॉलैंड जैसे कई देशों में प्रमुखता से बोली जाती है. इसके अलावा ब्रिटेन, अमेरिका, डेनमार्क, यूएई, सिंगापुर, हांगकांग, दक्षिण अफ्रीका और कई युरोपीय देशों में भी पुरबिया बोली-भाषा बोलने वालों की बड़ी आबादी रहती है जहां हमार टीवी के दर्शकों के बड़ी संख्या में जुड़ने की उम्मीद है. जौनपुर में जन्मे रवि किशन आज पूरे उत्तर प्रदेश, बिहार और भोजपुरी समाज का नाम रोशन कर रहे हैं.  बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी ( कशी विश्वविद्यालय) से पढ़े रवि सन् 1990 में हिन्दी फिल्मों में अपनी किस्मत आज़माने मुंबई आए थे.  उनकी पहली बॉलीवुड फ़िल्म “उधार की ज़िन्दगी” काजोल के साथ 1994 में रिलीज़ हुई थी.  “ज़ख्मी दिल”, “तेरे नाम” और “फिर हेराफेरी” जैसी हिन्दी फिल्मों के अलावा रवि ने दूरदर्शन पर “हेलो हमार टीवी ज्वाइन करने के मौके पर मतंग सिंह से हाथ मिलाते रवि किशनइंसपेक्टर” और “हवाएँ” जैसे टीवी सीरियलों में भी काम किया था, लेकिन उन्हें असल पहचान मिली भोजपुरी फिल्मों से ही मिली मिली. सन 2001 में जब उनकी फिल्म ‘सइयां हमार’ हिट हुई तो रवि किशन ने उसके बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा.

रवि किशन की लोकप्रियता में चार चांद लगाया ‘बिग बॉस’,  ‘बाथरूम सिंगर’,  ‘ये है जलवा’ और ‘एक से बढ़कर एक’ जैसे टीवी कार्यक्रमों ने. सन 2006 में  बलीवुड सुपर स्टार अमिताभ बच्चन के साथ भोजपुरी फ़िल्म “गंगा” में काम करने के बाद “बिग बी” ने भी उन्हें भोजपुरी का महानायक कह कर संबोधित किया. “पंडितजी बताईं ना बियाह कब होई” में ऐक्टिंग के लिए रवि किशन को 2005 में बेस्ट ऐक्टर भोजपुरी फ़िल्म अवार्ड भी मिला.

मतंग सिंह, रवि किशन और कुमार संजॉय सिंहहमार टीवी देश के इकलौते संपूर्ण पूरबिया न्यूज चैनल के तौर पर 7 फरवरी 2009 को लांच हुआ. इस लांच करने वाली कंपनी का नाम है पॉजिटिव मीडिया ग्रुप. यह कंपनी एनई टीवी ग्रुप की कंपनी है जिसके आधा दर्जन चैनल हैं. ग्रुप के मैनेजिंग एडिटर कुमार संजॉय सिंह का कहना है, “हम एक अनोखा  प्रयोग ये कर रहे हैं कि पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखण्ड की लगभग सभी बोलियों-भाषाओं में बुलेटिन प्रसारित कर रहे हैं. दूसरी बड़ी कोशिश है कि चैनल को आंचलिक चैनलों के नाम पर परोसी जाने वाली अश्लीलता और फूहड़पन से बचाकर पूरब के लोगों की पसंद के बहाने हो रही बाज़ारू तिकडम से लड़ा जाए. कुल मिलाकर पूरब की सही तस्वीर सामने लाई जाए और वहां की जरूरतों व समस्याओं को सलीके से पेश किया जाए. हमार टीवी जल्दी ही अपने गुलदस्ते में अवधी और ब्रज भाषा को भी सजा लेगा।” ग्रुप के अध्यक्ष मतंग सिंह का मानना है कि हमार टीवी पॉजिटिव परिवार के गुलदस्ते का एक ऐसा फूल है जो अपनी अलग ही खुशबू बिखेरेगा. श्री मतंग सिंह के अनुसार इसी साल पॉजिटिव ग्रुप तीन और चैनल लाने की तैयारी में है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...