Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

आइए, सेक्सी- ग्लैमरस खबरें पढ़िए

क्या सेक्स और सेलीब्रिटी से संबंधित खबरें ही पाठक पढ़ना चाहते हैं? इसका जवाब अगर दिल्ली से हाल में ही लांच हुए हमारा महानगर के प्रबंधन से पूछा जाए तो उनका जवाब हां में होगा। तभी तो इस अखबार के पहले पेज पर सेक्स, रोचक व चटपटी और सेलिब्रिटी से जुड़ी खबरें प्रमुखता से प्रकाशित की जा रही हैं। सूत्रों के मुताबिक दिल्ली में अखबार को हिट कराने के लिए प्रबंधन को नभाटा और टीओआई के नक्शेकदम पर चलने की सलाह दी गई है। सूत्रों के मुताबिक, इसी कारण ग्रुप एडिटर द्विजेंद्र तिवारी और सीनियर प्रेसीडेंट विवेक प्रसाद ने रिपोर्टरों को निर्देश दे दिया है कि वे सेक्स, सेलिब्रिटी और चटपटी खबरें लाएं और इन्हें पहले पेज पर प्रमुखता से प्रकाशित करें। सूत्रों के मुताबिक मुंबइया माइंडसेट वाले हमारा महानगर के प्रबंधन ने दिल्ली के पाठकों को भी हल्की-फुल्की खबरें पढ़ने वाला मान लिया है।

खासकर दिल्ली के हिंदी पाठकों की बात करें तो यहां उन अखबारों का ज्यादा क्रेज है, जो बुद्धिमत्तापूर्ण और तार्किक तरीके से अपने पाठकों से संवाद स्थापित करते हैं। देखना है कि हमारा महानगर दिल्ली में अपने मुंबइया तेवर के सहारे स्थापित हो पाता है या नहीं। फिलहाल हम आपको पढ़ाने जा रहे हैं कल तीन अक्टूबर को हमारा महानगर, दिल्ली के पहले पन्ने पर टाप में दो कालम में प्रकाशित एक स्टोरी। रंगीन बाक्स में प्रकाशित इस खबर को लिखा है संदीप ठाकुर ने। खबर इस प्रकार है…

संदीप ठाकुर द्वारा लिखी गई इस खबर को पढ़कर आप क्या सोच रहे हैं? क्या दिल्ली के पाठक सेक्स और सेलिब्रिटी से जुड़ी खबरें ज्यादा चाव से पढ़ते हैं? अपनी राय से हमें अवगत कराइए, [email protected] के जरिए।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...