Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

कहिन

वे कहते हैं मैं अच्छा पाकिस्तानी नहीं : हामिद मीर

अपने खिलाफ मुहिम चलाने वाले पाकिस्तानियों को करारा जवाब दिया चर्चित पत्रकार हामिद मीर ने : दक्षिण एशियाई देशों के पत्रकारों, बुद्धिजीवियों और लेखकों की सामाजिक-सांस्कृतिक संस्था ‘फ़ाउंडेशन ऑफ़ सार्क राइटर्स ऐंड लिटरेचर’ ने पिछले दिनों पाकिस्तान के वरिष्ठ पत्रकार हामिद मीर को लाइफ़ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से नवाज़ा। मीर पाकिस्तान के शीर्ष पत्रकारों में हैं।

अपने खिलाफ मुहिम चलाने वाले पाकिस्तानियों को करारा जवाब दिया चर्चित पत्रकार हामिद मीर ने : दक्षिण एशियाई देशों के पत्रकारों, बुद्धिजीवियों और लेखकों की सामाजिक-सांस्कृतिक संस्था ‘फ़ाउंडेशन ऑफ़ सार्क राइटर्स ऐंड लिटरेचर’ ने पिछले दिनों पाकिस्तान के वरिष्ठ पत्रकार हामिद मीर को लाइफ़ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से नवाज़ा। मीर पाकिस्तान के शीर्ष पत्रकारों में हैं।

हामिद मीर फलीस्तीन, इराक़, अफ़ग़ानिस्तान, लेबनान, चेचन्या, बोस्निया और श्रीलंका में युद्ध की कवरेज कर चुके हैं। इसके अलावा मीर अमेरिका पर आतंकी हमले के बाद ओसामा बिन लादेन का इंटरव्यू भी ले चुके हैं। हामिद मीर को पुरस्कृत करने का दुनिया भर के पत्रकारों, लेखकों और बुद्धिजीवियों ने स्वागत किया लेकिन पाकिस्तान में प्रेस के एक तबके द्वारा मीर की जमकर आलोचना हो रही है और उनके ख़िलाफ़ इंटरनेट पर मुहिम चल रही है। मीर को पाकिस्तान का दुश्मन बताया जा रहा है।

इसी के जवाब में मीर साहिब ने 26 मार्च को एक लेख लिखा। लेख तो केंद्रित है बांग्लादेश पर लेकिन इसी बहाने हामिद मीर ने अपने दुश्मनों के चरित्र का भी खुलासा कर दिया है। हामिद मीर के इस जबर्दस्त लेख को भारत के पत्रकार ख़ासकर हिंदी ख़बरनवीस भी पढ़ सकें, इसलिए हिंदी अनुवाद प्रकाशित किया जा रहा है। अनुवाद किया है फोकस टीवी और हमार टीवी के मुंबई ब्यूरो चीफ हरिगोविंद विश्वकर्मा ने। -एडिटर


पाकिस्तान का क्षमादिन

हामिद मीर, पाकिस्तान

पाकिस्तान में कुछ लोग मुझसे बहुत नफ़रत करते हैं। ये लोग मुझसे इसलिए नफ़रत करते हैं क्योंकि 1971 में पाकिस्तानी सेना द्वारा बांग्लादेश में किए गए ज़ुल्म के लिए, मैंने दो साल पहले, इस्लामाबाद प्रेस क्लब में बंगाली समुदाय से माफ़ी मांग ली थी। ये लोग मुझसे इसलिए भी नफ़रत करते हैं क्योंकि मार्च 1971 में बंगालियों के संहार के लिए मैं पाकिस्तानी सरकार से आधिकारिक रूप से बंगाल की जनता से माफ़ी मांगने की मांग कर चुका हूं। वे कहते हैं कि बांग्लादेश के बारे में मैं कुछ नहीं जानता। वे तो यह भी कहते हैं कि मैं एक अच्छा पाकिस्तानी नहीं हूं।   

वे लोग यह भी कहते हैं कि 1971 में मैं बालक था और इसीलिए मैं उस समय की हक़ीक़त से अनजान हूं। जबकि मैं कहता हूं; हां, मैं 1971 में केवल स्कूल जाने वाला बालक था लेकिन बांग्लादेश में हुए जनसंहार के बारे में मैंने बहुत कुछ सुना और पढ़ा है। अपने स्वर्गीय पिता, प्रोफेसर वारिस मीर, की बात को मैं कैसे झुठला सकता हूं जिन्होंने पंजाब विश्वविद्यालय के छात्रों के प्रतिनिधिमंडल के साथ अक्टूबर 1971 में ढाका का दौरा किया। मेरे पिता पंजाब विश्वविद्यालय, लाहौर में पत्रकारिता के प्राध्यापक थे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने उनसे छात्रसंघ के पदाधिकारियों की तुर्की यात्रा आयोजित करने का निर्देश दिया लेकिन मेरे पिता छात्रों की सहमति से उन्हें ढाका लेकर गए। दरअसल, लोग जानना चाहते थे कि ढाका में क्या कुछ हो रहा है।

मुझे आज भी याद है कि ढाका से वापस लौटने के बाद मेरे पिता जी बेहद दुखी थे और कई दिन तक रोते रहे। उन्होंने हम लोगों को वहां हो रहे ख़ून-ख़राबे के बारे में बताया। ये कहानियां मेरी मां की दारुण कथा की ही तरह थीं। जी हां, मेरी मां ने 1947 में जम्मू से पाकिस्तान विस्थापित होते समय अपना पूरा परिवार खो दिया। उनके भाइयों की उनकी आंखों के सामने जम्मू में हिंदुओं और सिखों ने हत्या कर दी। मेरी नानी का अपहरण कर लिया गया। मेरी मां ने अपने ही परिजनों की लाश के नीचे छिपकर किसी तरह अपनी जान बचाई। मुझे याद है, जब मेरे पिता ने बताया कि पाकिस्तानी सैन्य अफ़सरों ने बंगाली महिलाओं के साथ बलात्कार किया तो मेरी मां ज़ोर-ज़ोर से रोने लगीं। मेरी मां ने कहा, “हमने अपने सम्मान की रक्षा के लिए बलिदान दिया लेकिन आज हम एक दूसरे को बेइज़्ज़्त क्यों कर रहे हैं।”

मेरे पिताजी हमेशा कहते रहे कि पाकिस्तान को बंगालियों ने बनाया और हम पंजाबियों ने पाकिस्तान को विभाजित कर दिया। एक बार तो उन्होंने कहा कि 23 मार्च पाकिस्तान दिवस है, 26 मार्च क्षमा दिवस होना चाहिए और 16 दिसंबर जवाबदेही दिवस होनी चाहिए। 1987 में पत्रकार बनने के बाद मैं अपने स्वर्गीय पिताजी के विचारों को समझने लगा।

जब मैंने हमुद-उर-रहमान आयोग की रिपोर्ट पहली बार पढ़ी तो मुझे बेहद शर्मिंदगी महसूस हुई। पाकिस्तानी आयोग की इस रिपोर्ट में बांग्लादेश में हत्या और बलात्कार की घटनाओं को स्वीकार किया गया है। इस दस्तावेजीय साक्ष्य के बावजूद आज भी ढेर सारे लोग हक़ीक़त से इनकार करते हैं। वे कहते हैं कि शेख़ मुजीब देशद्रोही था जिसने भारत की मदद से मुक्तिवाहिनी संगठन को बनाया और कई निर्दोष पंजाबियों और बिहारियों की हत्या की। मैं कहता हैं कि शेख़ मुजीब पाकिस्तान मूवमेंट के एक कार्यकर्ता थे। 1966 तक वह फ़ातिमा जिन्ना (मौहम्मद अली जिन्ना की बहन) के समर्थक रहे। उन्होंने केवल प्रांतीय स्वायत्तता की मांग की थी लेकिन सेना के शासकों ने उन्हें देशद्रोही घोषित कर दिया। वास्तव में, पाकिस्तानी सेना के अधिकारी ही असली देशद्रोही रहे जिन्होंने अपनी ही माताओं और बहनों की अस्मत लूटी। यही लोग कहते हैं कि मैं झूठा और पाकिस्तान का दुश्मन हूं। आख़िर मैं पाकिस्तान का दुश्मन कैसे हो सकता हूं। मेरी मां ने पाकिस्तान के लिए अपने पूरे परिवार की आहुति दे दी। मेरी समस्या यह है कि मैं हक़ीक़त से मुंह नहीं मोड़ सकता। मैं सच्चाई से इनकार नहीं कर सकता।

मेरे वरिष्ठ सहयोगी जनाब अफ़ज़ल ख़ान अभी ज़िंदा हैं। वह 73 साल के हैं। उन्होंने एसोसिएटेड प्रेस ऑफ़ पाकिस्तान (एपीपी) में काम किया और वह 1980 से 1985 के दौरान पाकिस्तान फ़ेडरल यूनियन ऑफ़ जर्नलिस्ट्स (पीएफ़यूजे) के महासचिव भी रहे। 28 मार्च 1971 को उन्हें सैन्य अभियान (आर्मी ऑपरेशन) की कवरेज के लिए ढाका भेजा गया। उन्होंने मुझसे बातचीत के दौरान कई बार स्वीकार किया कि हां, मुक्तिवाहिनी ने ढेर सारे निर्दोष लोगों की जान ली लेकिन पाकिस्तानी सेना ने जो कुछ किया ऐसा कार्य किसी भी मुल्क की राष्ट्रीय सेना नहीं करती। एक बार अफ़ज़ल ख़ान खुलना में इस्पाहनी हॉउस में ठहरे थे तो सेना के एक मेजर ने उनके सामने प्रस्ताव रखा कि वह चाहें तो लड़की के साथ रात गुज़ार सकते हैं। जब अफ़ज़ल ख़ान ने पूछा कि लड़की कौन है तो मेजर ने बताया कि स्थानीय पुलिस अफ़सर की बेटी है और उसे बंदूक दिखाकर इस्पाहनी हॉउस लाया जा सकता है। इस घटना के बाद मई 1971 में अफ़ज़ल ख़ान लाहौर वापस आ गए। वह कहते हैं कि बंगालियों की हत्या और बलात्कार के लिए जो भी कसूरवार हैं उन्हें पाकिस्तान में कभी सम्मान नहीं मिला।  

जनरल याह्या ख़ान का नाम पाकिस्तान में आज भी गाली माना जाता है। उनके बेटे अली याह्या लोगों से छिपने की कोशिश करते हैं। जनरल टिक्का ख़ान को आज भी “बंगालियों का हत्यारा” माना जाता है। जनरल एएके नियाज़ी बंगाल के शेर बनना चाहते थे लेकिन उन्हें “बंगाल का सियार” के रूप में याद किया जाता है। आज भी अपने बंगाली भाइयों का ख़ून बहाने के लिए ज़िम्मेदार लोगों से पाकिस्तान में बहुमत में लोग नफ़रत करते हैं। यही वजह है कि उन सैन्य अफ़सरों के परिजन आज भी सार्वजनिक तौर पर इस बात का ज़िक्र नहीं करते कि उनके पिता कौन थे।   

लेकिन इसके बावजूद पाकिस्तान में ऐसे लोग भी हैं जो अपनी उस भयानक भूल को आज भी स्वीकार करने को तैयार नहीं हैं। हालांकि इन लोगों की तादाद मुट्ठी भर है लेकिन ये लोग हैं बेहद ताक़तवर। मैं इन लोगों को पाकिस्तान का शत्रु मानता हूं जिसके लिए मेरी मां ने अपने परिवार का बलिदान दे दिया। आख़िर हम इन दुश्मनों का बचाव क्यों करते हैं? आख़िर लोकतांत्रिक सरकार आधिकारिक तौर पर बंगाली समाज से माफ़ी क्यों नहीं मांग लेती। यह माफ़ी पाकिस्तान को कतई कमज़ोर नहीं करेगी बल्कि यह माफ़ी पाकिस्तान को और मज़बूत करेगी।

मुझे पूरा विश्वास है कि पाकिस्तान बड़ी तेज़ी से बदल रहा है। बहुत जल्द ही वह दिन आने वाला है जब पाकिस्तानी सरकार आधिकारिक तौर पर बंगालियों से माफ़ी मांगेगी और देशभक्त पाकिस्तानियों के लिए 26 मार्च क्षमा दिवस होगा। मैं यह माफ़ी इसलिए भी चाहता हूं क्योंकि बंगालियों ने ही पाकिस्तान का निर्माण किया। मैं यह माफ़ी इसलिए भी चाहता हूं क्योंकि जनरल अयूब ख़ान का विरोध करने वाली जिन्ना की बहन फ़ातिमा का बंगालियों ने समर्थन किया। मैं यह माफ़ी इसलिए भी चाहता हूं क्योंकि बांग्लादेश की जनता के साथ नया रिश्ता बनाना चाहता हूं। मैं अपने गंदे अतीत के साथ नहीं जीना चाहता। मैं तो साफ़-सुथरे भविष्य के साथ जीना चाहता हूं। मैं चाहता हूं केवल पाकिस्तान का ही उज्ज्वल भविष्य नहीं बल्कि बांग्लादेश का भी भविष्य उज्ज्वल हो। मैं यह माफ़ी इसलिए भी चाहता हूं क्योंकि मैं पाकिस्तान से प्यार करता हूं और मैं बाग्लादेश से भी प्यार करता हूं। मेरे बांग्लादेश के भाई-बहनों को स्वाधीनता दिवस की शुभकामनाएं।


मूल आलेख अंग्रेजी में है, जिसे नीचे हू-ब-हू पब्लिश किया जा रहा है…

Apology Day for Pakistanis

Hamid Mir, Pakistan

SOME people hate me a lot in Pakistan. They hate me because I said sorry to Bengalis two years ago in Islamabad Press Club for the atrocities committed by Pakistan Army in 1971.They hate me because I also demanded an official apology from the government of Pakistan to the people of Bangladesh for the genocide of March 1971.They say I don’t know anything. They say I am not a good Pakistani.

They say I was very young in 1971 and I am not aware about the truth. When I say yes I was only a young schoolgoing boy in 1971 but I heard and read a lot about the genocide. How can I deny my late father, Professor Waris Mir, who visited Dhaka in October 1971 with a delegation of Punjab University students? My father was a teacher of journalism in Punjab University, Lahore. He was asked by the University administration to organise a visit of the student’s union office bearers to Turkey, but he took the boys to Dhaka with their consent. They wanted to know what was actually going on in Dhaka.

I still remember that when my father came back from Dhaka he wept for many days. He told us stories of bloodshed. These stories were similar to the story of my mother. My mother lost her whole family during migration from Jammu to Pakistan in 1947.Her brothers were killed by the Hindus and Sikhs in front of her eyes. Her mother was kidnapped. She saved her life by hiding under the dead bodies of her own relatives. I remember that my mother cried a lot when my father told her that Pakistan army officers raped many Bengali women. My mother said: “We made sacrifices for the safety of our honour but why we are dishonouring each other today?”

My father always said that Bengalis made Pakistan and we Punjabis broke Pakistan. Once he said that March 23rd was Pakistan Day, March 26th should be the apology day and December 16th should be the accountability day. I started understanding the thoughts of my late father when I became a journalist in 1987.

When I first read the Hamoodur Rehman Commission Report I felt ashamed. This report of a Pakistani commission admitted murder and rape but, despite this documentary evidence, many people still live in a state of denial. They say Sheikh Mujib was a traitor who created Mukti Bahini with the help of India and killed many innocent Punjabis and Beharis. I say that Sheikh Mujib was a worker of the Pakistan movement, he was a supporter of Fatima Jinnah (sister of Muhammad Ali Jinnah) till 1966.He only demanded provincial autonomy but military rulers declared him a traitor.

In fact, these military rulers were traitors because their troops raped their own mothers and sisters. They say I am a liar and an enemy of Pakistan. How could I be an enemy of Pakistan? My mother sacrificed her whole family for Pakistan. My problem is that I cannot deny truth.

A senior colleague of mine, Afzal Khan, is still alive. He is 73 years old. He worked with Associated Press of Pakistan (APP), and was secretary general of the Pakistan Federal Union of Journalists (PFUJ) from 1980 to 1985. He was sent to Dhaka on March 28, 1971 for the coverage of the army operation. He told me many times that yes Mukti Bahini killed a lot of innocent people but what the Pakistan army did was not the job of a national army. Once he was staying in Ispahani House in Khulna. An army major once offered him a girl to spend a night with. When Afzal Khan asked who the girl was, the major said that she was the daughter of a local police officer and she could come to Ispahani House at gun-point. After this incident Afzal Khan came back to Lahore in May 1971. He says that all those who were responsible for the rape and genocide of Bengalis never enjoyed any respect in Pakistan.

The name of General Yahya Khan is still like an abuse in Pakistan. His son Ali Yahya always tries to hide from people. General Tikka Khan is still remembered as the “butcher of Bengal.” General A.A.K. Niazi wanted to become “tiger of Bengal” but is remembered as “jackal of Bengal.” The majority of Pakistanis hate all those who were responsible for the genocide of their Bengali brothers. That is the reason the family members of these army officers don’t even mention publicly that who their fathers were.

But still there are some people who are not ready to admit their blunders. These people are a minority but they are powerful. I consider them enemies of the Pakistan for which my mother sacrificed her family. Why should we defend these enemies? Why doesn’t our democratic government officially apologise to Bengalis? This apology will not weaken Pakistan. It will strengthen Pakistan.

I am sure that Pakistan is changing fast. A day will come very soon when the government of Pakistan will officially say sorry to Bengalis and March 26th will become an apology day for patriotic Pakistanis. I want this apology because Bengalis created Pakistan. I want this apology because Bengalis supported the sister of Jinnah against General Ayub Khan. I wants this apology because I want to make a new relationship with the people of Bangladesh. I don’t want to live with my dirty past. I want to live in a neat and clean future. I want a bright future not only for Pakistan but also for Bangladesh. I want this apology because I love Pakistan and I love Bangladesh. Happy Independence Day to my Bangladeshi brothers and sisters.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. kamta

    April 2, 2010 at 3:48 pm

    हरगोविंद तुम्‍हारा प्रयास तो सराहनीय रहा लेकिन आलेख का चुनाव अंधराष्‍ट्रवाद से प्रेरित है। तथ्‍य और विषय का चयन तुम्‍हारी अभिरुचि को दर्शाता है, पहले हमेशा की तरह।

  2. Ratan Singh Shekhawat

    April 2, 2010 at 6:19 pm

    Hamid mir jaise pakistani hain tab tak Pakistan ka vajood bacha rahega.

  3. Hari Govind Vishwakarma

    April 3, 2010 at 9:36 am

    No Kamta, No “ANDHRASHTRAWAD”. Actually I only want that new generation Indian journalists could know whatever Pakistani Army (or Army of any country) did in Bangaladesh in 1971. Thanks

  4. atul chaurasia

    April 4, 2010 at 11:56 am

    bahut sahi Hamid Mir ji.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...