Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

पाकिस्तानी पत्रकार हामिद मीर फंसे

तालिबानी नेता से बातचीत की रिकार्डिंग लीक : पाकिस्तान के मशहूर पत्रकार हामिद मीर आतंकवादियों से रिश्ता रखने के एक मामले में फंस गए हैं. पाकिस्तान के ‘जंग’ मीडिया समूह के जाने-माने टीवी होस्ट हामिद मीर की एक तालिबानी नेता के साथ बातचीत की रिकार्डिंग इन दिनों सुर्खियों में हैं. इस रिकार्डिंग की जांच के लिए एक समिति का गठन कर दिया गया है. वैसे, पाकिस्तानी गुप्तचर एजेंसियों ने इस रिकार्ड की गई बातचीत की वैधानिकता की आफ द रिकार्ड पुष्टि कर दी है.  हामिद मीर और एक तालिबानी नेता के बीच 13 मिनट की बातचीत का टेप चर्चा का विषय है.

तालिबानी नेता से बातचीत की रिकार्डिंग लीक : पाकिस्तान के मशहूर पत्रकार हामिद मीर आतंकवादियों से रिश्ता रखने के एक मामले में फंस गए हैं. पाकिस्तान के ‘जंग’ मीडिया समूह के जाने-माने टीवी होस्ट हामिद मीर की एक तालिबानी नेता के साथ बातचीत की रिकार्डिंग इन दिनों सुर्खियों में हैं. इस रिकार्डिंग की जांच के लिए एक समिति का गठन कर दिया गया है. वैसे, पाकिस्तानी गुप्तचर एजेंसियों ने इस रिकार्ड की गई बातचीत की वैधानिकता की आफ द रिकार्ड पुष्टि कर दी है.  हामिद मीर और एक तालिबानी नेता के बीच 13 मिनट की बातचीत का टेप चर्चा का विषय है.

यह टेप इन दिनों कई वेबसाइटों पर उपलब्ध है. जब इस मसले का पिछले सप्ताह खुलासा पाकिस्तान में हुआ तभी से मीर विवाद के केन्द्र में हैं. इस टेप में बताया गया है कि मीर और तालिबान आतंकवादी ने आईएसआई के पूर्व अधिकारी खालिद ख्वाजा की गतिविधियों के बारे में चर्चा की, जिनकी हाल ही में अपहरण के बाद पंजाबी तालिबान संगठन एशियन टाइगर्स ने हत्या कर दी थी.

द न्यूज में गुरुवार को प्रकाशित बयान में जंग मीडिया समूह ने कहा है कि इस मुद्दे पर विस्तृत जानकारी हासिल करने के लिए उसने एक समिति का गठन किया है. बयान के अनुसार, पुख्ता जांच के लिए समिति ने पेशेवर पत्रकार संगठनों से सचाई को सामने लाने के लिए आगे आने को कहा है. बयान में यह भी बताया गया है कि समिति ने मीर के साथ बातचीत की जिन्होंने रिकार्डिंड टेप में अपनी आवाज होने से इनकार किया है और आडियो टेप को फर्जी करार दिया है. मीर ने कहा कि वह जांच में सहयोग करेंगे ताकि सच सामने आ सके.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. sushil Gangwar

    May 20, 2010 at 1:41 pm

    Gar Patrakaar ek jut hokar sath aaye to kitne raaj chutki me khul jayege . Bade patrakaaro or chhote chhote patrakaaro ke muh paiso se band kar diye jaate hai .Jamana badal chuka hai , Patrakaar hi patrakaar ka sting opration kar raha hai . jisse jaldi lokpriyta mil sake. Ese kitne blog , news site patrakaar ko har naga kar rahe hai. Aakhir kya maksad hai . Jise mouka mil jaye vah ganga ji me dubki laga leta hai . Jise mouka nahi milta hai vah apne entjaar me khada rahta hai. Aaj media ke gunhegaar Veer or Barkha hi nahi balki ese kitne Journalist – Editor hai jo kaala dhan ka estemaal kar TV Chennal , Akhbaar , or News site ke malik bane hai. Ab to media me chor – dalal – Smagalar or neta apne kaale dhan ko gora karne liye naye naye tareeke ajma rahe hai . yah sach hai ki saare patrakaar ek manch par aa jaye to kaya palat sakti hai kitne Pranto ki sarkaare gir sakti hai. Ese -Ese raaj Patrkaaro ke pet me dafan hai. Jo paisa khakar nigal chuke hai. Kya yah hi patrakarita ?
    http://www.sakshatkar.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...