Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

चार देशों की यात्रा पर जाएंगे पत्रकार

पत्रकारों के केस लड़ेगी यूनियन : हरियाणा यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट की एक बैठक गत दिवस सिरसा में यूनियन के जिला प्रधान डा. गजेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई. इसमें पत्रकारों के कल्याण को लेकर कई योजनाओं पर की रूपरेखा तैयार की गई. साथ ही कार्यकारणी के चुनाव संपन्न करवाने के लिए चुनाव अधिकारी की नियुक्ति की गई. इस बारे में जिला महासचिव धीरज बजाज ने बताया कि बैठक में अम्बाला के पत्रकार राजेश गुप्ता की माता, महावीर गोदारा के जीजा, सुभाष चौहान के पिता, श्याम मेहता की पुत्री और जिला उपायुक्त की माता के निधन पर दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि दी गई.

पत्रकारों के केस लड़ेगी यूनियन : हरियाणा यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट की एक बैठक गत दिवस सिरसा में यूनियन के जिला प्रधान डा. गजेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई. इसमें पत्रकारों के कल्याण को लेकर कई योजनाओं पर की रूपरेखा तैयार की गई. साथ ही कार्यकारणी के चुनाव संपन्न करवाने के लिए चुनाव अधिकारी की नियुक्ति की गई. इस बारे में जिला महासचिव धीरज बजाज ने बताया कि बैठक में अम्बाला के पत्रकार राजेश गुप्ता की माता, महावीर गोदारा के जीजा, सुभाष चौहान के पिता, श्याम मेहता की पुत्री और जिला उपायुक्त की माता के निधन पर दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि दी गई.

इसके बाद कार्यकारणी द्वारा वर्ष भर में करवाए गए कार्यक्रम और पत्रकारों के कल्याणार्थ किए कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत की गई. बैठक में निर्णय लिया गया कि 30 मई को हिंदी पत्रकारिता दिवस पर प्रदेश स्तरीय गोष्ठी का आयोजन सिरसा में करवाया जाएगा. इस अवसर पर हयूज सिरसा कार्यकारणी की ओर से स्मारिका का भी विमोचन ओर पुस्तकालय का उदघाटन करवाया जाएगा. स्मारिका प्रकाशन के लिए समिति का गठन किया गया है. हयूज की ओर से शैक्षणिक भ्रमण के बारे में मणीकांत मयंक के नेतृत्व में एक समिति का गठन किया गया. हयूज की ओर से चार देशों की यात्रा पर जाने वाले पत्रकारों से 28 मार्च तक अपने पासपोर्ट ओर संबंधित कागजात यूनियन कार्यालय में जमा करवाने के लिए कहा गया.

हयूज कार्यकारणी के चुनाव को लेकर सर्वसम्मति से गुरजीत मान को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया. मौजूदा कार्यकारणी तीस मई तक कार्य करती रहेगी. चुनाव अधिकारी द्वारा चुनाव कार्यक्रम बाद में घोषित किया जाएगा. बैठक में फैसला किया गया कि हयूज के किसी भी सदस्य के खिलाफ खबर को लेकर अगर कोई वाद दायर होता है या कोई नोटिस मिलता है तो उसको यूनियन की ओर से कानूनी सहायता उपलब्ध  करवाई जाएगी. यूनियन के कानूनी प्रकोष्ठ में वरिष्ठ अधिवक्ता विजय बंसल, आरपी शर्मा, अनिल गुप्ता, सतेंद्र पुरी को शामिल किया गया. दूसरी और सिरसा ईकाई की ओर से प्रस्ताव पारित कर प्रदेश महासचिव बलजीत सिंह का नाम आगामी चुनाव में प्रदेश अध्यक्ष के लिए पास किया गया.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. r bishnoi

    March 23, 2010 at 2:24 pm

    very good keep it up

  2. bhimmanohar

    March 24, 2010 at 4:35 am

    sir jee hamere pas bhi passport hai, hum bhi patrkar hai…. iska bhi saboot chaiye.
    09359139815

  3. gulshan saifi

    March 24, 2010 at 5:30 am

    very nice
    very good

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...