Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

हर्षिता के लिए इकट्ठे हुए 13 लाख रुपये

दिल की गंभीर बीमारी से पीड़ित जालंधर की तीन साल की बच्ची हर्षिता को बचाने के लिए अलग-अलग समाज सेवी संस्थाओं के इलावा आम जनता भी आगे आ रही है. मामले के मीडिया में आने के बाद एक हफ्ते में ही हर्षिता के इलाज के लिए तेरह लाख रुपये की रकम इकट्ठी हो गयी है. लेकिन बच्ची के इलाज के लिए अभी भी 47 लाख रुपये की जरूरत है.

दिल की गंभीर बीमारी से पीड़ित जालंधर की तीन साल की बच्ची हर्षिता को बचाने के लिए अलग-अलग समाज सेवी संस्थाओं के इलावा आम जनता भी आगे आ रही है. मामले के मीडिया में आने के बाद एक हफ्ते में ही हर्षिता के इलाज के लिए तेरह लाख रुपये की रकम इकट्ठी हो गयी है. लेकिन बच्ची के इलाज के लिए अभी भी 47 लाख रुपये की जरूरत है.

जालंधर फोटोग्राफर एसोसिएशन की मीटिंग के दौरान किसानों ने भी दिल की बीमारी से पीड़ित हर्षिता के इलाज के लिये दिल खोल कर अपना योगदान दिया. मौके पर ही बच्ची के इलाज के लिए बीस हजार रुपये से ज्यादा की रकम इकट्ठी हो गयी. एसोसिएशन ने अपने निजी फंड में से भी हर्षिता के इलाज के लिए 51 हजार रुपये की मदद की घोषणा की. हर्षिता जन्म से ही प्लूमोनरी एट्रेसिया वीएसडी एंड मल्टीपल मल्टीफोकल ब्लड सप्लाई नाम की दिल की बीमारी से पीड़ित है.

तीन साल की हर्षिता के दिल में कुल तीन नाड़ियों में से एक नाड़ी गायब है. इस कारण हर्षिता के दिल की दो नाड़ियों पर दबाव बढ़ रहा है और यह नन्ही हर्षिता की जान के लिए खतरनाक हो सकता है. इस बीमारी का इलाज भारत में संभव नहीं है. मीडिया में मामले के आने के बाद अब तक देश-विदेश से बच्ची के इलाज के लिये तेरह लाख रुपये की रकम इकठ्ठी हो गयी है. विदेशों से कई आश्वासन मिले हैं कि वे लोग हर्षिता के इलाज के खर्च के एक अंश को वहन करने के लिए तैयार हैं.

हर्षिता के पिता अमित ने आम जनता से हर्षिता को बचाने के अभियान में मदद करने की अपील की है. हर्षिता के दिल को इन्फेक्शन से बचाने के लिये डॉक्टर पहले भी छः घंटे लंबी सर्जरी कर चुके हैं लेकिन अभी एक फाइनल आपरेशन विदेश में होना बाकी है. हर्षिता के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए या मदद के लिए आप उसके पिता अमित से 09781699996 पर संपर्क कर सकते हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. ravishankar vedoriya 9685229651

    June 7, 2010 at 12:29 pm

    ahmari duaaye harsita ke saat hai

  2. Gourav singh

    June 9, 2010 at 6:18 pm

    sarkar kya so rahi hai! kiu nahi sarkar aise logo ki madad karti hai. kiu banete hai ham aisa sarkar jo zaruratmand logo ki madad nahi kar sakta. i pray to God for Harsita for long life.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...