Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

हर्षिता का हैप्पी बर्थडे कल

हर्षितामीडिया वालों ने सेलीब्रेट करने की तैयारी की : इलाज के लिए बीस लाख रुपये इकट्ठे हो गए : जालंधर की तीन साल की नन्ही हर्षिता के दिल के इलाज के लिए अब तक मदद की रकम बीस लाख के पास पहुंच गयी है. लेकिन अभी बहुत लम्बा फासला तय करना बाकी है. जालंधर की मीडिया ने अपनी रणनीति में परिवर्तन करते हुए बच्ची की मदद के लिए इस मुहिम को आम जनता के बीच सीधे रूप में ले जाने का फैसला लिया है.

हर्षितामीडिया वालों ने सेलीब्रेट करने की तैयारी की : इलाज के लिए बीस लाख रुपये इकट्ठे हो गए : जालंधर की तीन साल की नन्ही हर्षिता के दिल के इलाज के लिए अब तक मदद की रकम बीस लाख के पास पहुंच गयी है. लेकिन अभी बहुत लम्बा फासला तय करना बाकी है. जालंधर की मीडिया ने अपनी रणनीति में परिवर्तन करते हुए बच्ची की मदद के लिए इस मुहिम को आम जनता के बीच सीधे रूप में ले जाने का फैसला लिया है.

नयी रणनीति के तहत जालंधर के गुरुद्वारों, हेल्थ क्लबों, होटलों में बच्ची की मदद के लिए डोनेशन बाक्स और बैनर लगाये जा रहे हैं. जालंधर में बिग बाज़ार के प्रबंधन ने भी बच्ची की मदद के लिए डोनेशन बाक्स और बैनर रखने की मंजूरी दे दी है. इसके इलावा सारे फ्रेंड सर्कल में मेल के जरिये बच्ची की मदद की अपील की जा रही है. 17 जून को हर्षिता तीन साल की हो जाएगी और जालंधर का मीडिया जन्मदिन पर एक विशेष स्टोरी भी प्लान कर रहा है ताकि बच्ची को इससे और मदद मिल सके.

गौरतलब है कि जालंधर कि तीन साल कि नन्ही हर्षिता को दिल की गंभीर बीमारी है और उसका इलाज सिर्फ अमेरिका में ही हो सकता है. बच्ची के इलाज के लिए जालंधर के मीडिया के लोग पिछले बीस दिन से मुहिम चला रहे हैं और मीडिया की इस मुहिम के चलते ही बीस दिन में बीस लाख की रकम उसके खाते में पहुंच गयी है लेकिन इलाज के लिए जरूरी 60 लाख की रकम जुटाने के लिए अभी और काफी प्रयास करने बाकी हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. rajesh yadave

    June 16, 2010 at 2:48 pm

    :);):D;D>:(:(:(:o:(:o8):P:-*:-*:'(:'(:'(:'([quote][/quote][img][/img][url][/url][s][/s][u][/u][i][/i][b][/b]

  2. एम्. रिजवान कुरैशी

    June 16, 2010 at 4:45 pm

    जालंधर मीडिया को बरेली मीडिया सलाम करती है ! जालंधर के सभी मीडिया कर्मी हर्षिता के लिए मुहीम चलाने पर बधाई के पात्र है! हकीकत में समाज के प्रति मीडिया का यही रोल होना चाहिए ! देश के दूसरे जिलो के मीडिया कर्मी जालंधर की मीडिया से सबक लेकर समाज की परेशानियो को अपनी कलम की ताक़त समाप्त करानी चाहिए! बरेली मीडिया इश्वर से प्रार्थना करती है हर्षिता के लिए जालंधर मीडिया ने जो कदम उठाया है उसमे कामयाबी मिले, बरेली मीडिया आपके साथ है!

  3. ravishankar vedoriya gwalior

    June 18, 2010 at 11:55 am

    pure desh mai or bhi harshita hai
    media ke prayas ko salaam
    happy birt day harshita gudia:);););):D;D;D;D

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...