Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

हे कुलपति, हे विभागाध्यक्ष, जरा परेशानी सुनिए

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के पत्राचार के मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MMC) के इम्तिहान 22 जून से लेकर 13 जुलाई तक चलेंगे। लेकिन परीक्षा का केंद्ग सिर्फ और सिर्फ शिमला रखा गया है। जिन लोगों ने अपनी पहली प्राथमिकता में दिल्ली और नोएडा केंद्र भरे थे, वो परेशानी में पड़ गये हैं। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के पत्राचार के बाकी इम्तिहान दिल्ली और नोएडा में हो रहे हैं लेकिन मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MMC) के छात्रों को ही शिमला जाकर परीक्षा देने की सज़ा क्यों दी जा रही है, यह समझ से परे है। अगर लोगों के पास इतना वक्त और पैसा होता तो वो पत्राचार से क्यों पढ़ाई करते। कहीं नियमित एडमिशन ना ले लेते।

जबकि ना तो एडमिशन की बुकलेट में कहीं उल्लेख था कि इम्तिहान सिर्फ शिमला में होंगे और ना ही पत्राचार और पत्रकारिता विभाग के किसी अधिकारी ने कभी बताया कि ऐसा हो सकता है। फीस के आधे 10 हज़ार रुपये लेने के बाद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय छात्रों के साथ इस तरह की दगाबाज़ी कर रहा है। परेशान छात्र क्या करें? पत्रकारिता विभाग के लोग कहते हैं उनके हाथ में कुछ नहीं हैं, इसलिये वो कोई मदद नहीं कर सकते। पत्राचार विभाग के प्रमुख को दौरों से फुरसत नहीं है। कुलपति महोदय से उनके पीए बात ही नहीं करवाते हैं। परीक्षा सर पर है और छात्र इस परेशानी में फंसे हुए हैं। हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी अपनी इसी तरह की हरकतों से देश भर में बदनाम हो चुकी है। उसे छवि बनाने में तो बरसों लगेंगे लेकिन जो छवि बची है उसे बचाये रखने के लिये कम से कम इस तरह के अमानवीय फैसले तो छोड़ दे।

दिल्ली और नोएडा के कुछ छात्र

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...