Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

हिंदी अखबार : जागरण किंग, सभी के पाठक बढ़े

आईआरएस (राउंड-2) : हिंदी अखबार

इंडियन रीडरशिप सर्वे (राउंड-2) के आंकड़े आ चुके हैं। मीडिया रिसर्च यूजर्स कौंसिल (एमआरयूसी) ने इस बार टाप टेन की सूची नहीं जारी की। उसने आंकड़ों को एनालाइज करने के लिए सभी मीडिया हाउसों के पास भेज दिया है। हालांकि मीडिया इंडस्ट्री से जुड़े लोगों की सोमवार को आयोजित एक बैठक में एमआरयूसी ने सर्वे के आंकड़ों का विस्तार से प्रदर्शन किया। साथ ही विभिन्न कैटगरी के टाप टेन प्लेयरों के बारे में भी बताया।

भड़ास4मीडिया को सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बैठक में जो प्रजेंटेशन एमआरयूसी की तरफ से दिया गया उसके मुताबिक हिंदी अखबारों में दैनिक जागरण के पास नंबर वन की कुर्सी बरकरार है।

साथ ही उसने रीडरशिप में जबर्दस्त बढ़त भी हासिल की है। पिछले साल के रीडरशिप के आंकड़ों से इस बार के आंकड़ों की तुलना करें तो दैनिक जागरण और दैनिक भास्कर, हिंदी के दोनों शीर्ष मीडिया हाउसों ने खूब तरक्की की है।

दैनिक जागरण की पाठक संख्या अब 557.4 लाख हो गई है जो पिछले साल 536.1 लाख थी। मतलब, जागरण ने 21 लाख से ज्यादा पाठक एक साल में जोड़े हैं।

दैनिक भास्कर के पाठक अब 338.3 लाख हो गए हैं। पिछले साल यह संख्या 305.8 लाख थी। एक साल में भास्कर ने 33 लाख पाठक जोड़ने में कामयाबी हासिल की है।

तीसरे नंबर पर मौजूद अमर उजाला की पाठक संख्या भी खूब बढ़ी है। पिछले साल जहां इस अखबार के कुल पाठक 282.2 लाख थे, वहीं इस बार 293.8 लाख हो चुके हैं। मतलब, एक साल में 10 लाख से ज्यादा पाठक अमर उजाला ने जोड़े हैं।

इसके बाद नंबर आता है दैनिक हिंदुस्तान का। उसकी पाठक संख्या 235.3 लाख से 266.3 लाख पर पहुंच गई है। इस प्रकार हिंदुस्तान ने एक साल में लगभग 21 लाख नए पाठक बनाए हैं। 

राजस्थान पत्रिका ने एक साल में कुल आठ लाख से ज्यादा नए पाठक जोड़े हैं। पिछले साल इस अखबार के पाठक 131.9 लाख थे तो इस बार के आंकड़े के मुताबिक पत्रिका की कुल पाठक संख्या 140 लाख हो चुकी है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...