हिंदुस्तान, दिल्ली के नेशनल ब्यूरो से एक और हिंदुस्तान, वाराणसी से दो लोगों के कार्यमुक्त होने की खबर है. हिंदुस्तान के नेशनल ब्यूरो में कार्यरत गुरुचरण सिंह अब इस संस्थान के हिस्से नहीं रहे. गुरुचरण की नियुक्ति मृणाल पांडेय के कार्यकाल में हुई थी. वे नेशनल ब्यूरो में स्पेशल करेस्पांडेंट के पद पर कार्यरत थे. स्वतंत्र पत्रकार और एक्टीविस्ट के रूप में गुरुचरण लंबे समय से सक्रिय रहे है.
सूत्रों का कहना है कि दिल्ली में सभी विभागों को मिलाकर करीब 30 लोगों को हटाए जाने की तैयारी है. इनमें से ज्यादातर लोग ऐसे हैं जिनका कांट्रैक्ट नहीं बढ़ाया जा रहा है. कुछ लोग ऐसे हैं जो रिटायर कर दिए जाएंगे. कई लोग टर्मिनेट किए जा रहे हैं. इन सबको 31 अप्रैल तक एचआर के लोग गुडबाय बोल देंगे.
हिंदुस्तान, वाराणसी से संबद्ध आजमगढ़ जिले के ब्यूरो चीफ मोहम्मद तारीक के बारे में सूचना है कि उनका इस्तीफा हो चुका है. तारीक का कांट्रैक्ट खत्म हो गया था जिसे आगे नहीं बढ़ाया गया. हिंदुस्तान, वाराणसी में कार्यरत लक्ष्मी के बारे में खबर है कि उन्हें भी प्रबंधन गुडबाय बोलने के मूड में है. चर्चा है कि इनका कांट्रैक्ट खत्म हो रहा है और प्रबंधन ने कांट्रैक्ट आगे बढ़ाने से इनकार कर दिया है.












rajesh chandra mishra
April 4, 2010 at 1:50 pm
everything is part of job.
arvind kumar singh
April 6, 2010 at 3:35 pm
ummid karta hoon ki gurucharamji ab aur sakriyata se patrkarita kar sakenge. unki patrkarita aur samarpan par hum sabko naaj hai
arvind kumar singh