Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

शशि शेखर देंगे स्थानीय संपादकों को ज्ञान

[caption id="attachment_17056" align="alignleft" width="244"]नई मशीन का उदघाटन करने के बाद युवा परिशिष्ट का अवलोकन करते नीतीश कुमार. साथ में हैं राजीव वर्मा, शशि शेखर और अकु श्रीवास्तव.नई मशीन का उदघाटन करने के बाद युवा परिशिष्ट का अवलोकन करते नीतीश कुमार. साथ में हैं राजीव वर्मा, शशि शेखर और अकु श्रीवास्तव.[/caption]हिंदुस्तान पटना आल पेज कलर हुआ, नई प्रिंटिंग मशीन का उदघाटन, चार पेज का ‘युवा’ रोज बंटेगा : हिंदुस्तान अखबार से कई खबरें हैं. इस अखबार के प्रिंटिंग सेंटरों के स्थानीय संपादकों की बैठक दिल्ली में बुलाई गई है. तीन दिनी यह बैठक 11 मार्च से लेकर 13 मार्च तक चलेगी. इसमें प्रधान संपादक शशि शेखर अपने अधीनस्थ संपादकों को अखबार की बेहतरी के लिए पाठ पढ़ाएंगे.

नई मशीन का उदघाटन करने के बाद युवा परिशिष्ट का अवलोकन करते नीतीश कुमार. साथ में हैं राजीव वर्मा, शशि शेखर और अकु श्रीवास्तव.

नई मशीन का उदघाटन करने के बाद युवा परिशिष्ट का अवलोकन करते नीतीश कुमार. साथ में हैं राजीव वर्मा, शशि शेखर और अकु श्रीवास्तव.

हिंदुस्तान पटना आल पेज कलर हुआ, नई प्रिंटिंग मशीन का उदघाटन, चार पेज का ‘युवा’ रोज बंटेगा : हिंदुस्तान अखबार से कई खबरें हैं. इस अखबार के प्रिंटिंग सेंटरों के स्थानीय संपादकों की बैठक दिल्ली में बुलाई गई है. तीन दिनी यह बैठक 11 मार्च से लेकर 13 मार्च तक चलेगी. इसमें प्रधान संपादक शशि शेखर अपने अधीनस्थ संपादकों को अखबार की बेहतरी के लिए पाठ पढ़ाएंगे.

एक अन्य जानकारी के मुताबिक आज से हिंदुस्तान, पटना के सभी 24 पन्नों को रंगीन कर दिया गया है. नई प्रिंटिंग मशीन की वजह से यह संभव हुआ है जिसका उदघाटन कल बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बटन दबाकर किया.

पटना में दानापुर के शिवाला स्थित नई प्रिंटिंग मशीन के उदघाटन के वक्त एचटी मीडिया के सीईओ राजीव वर्मा, प्रधान संपादक शशि शेखर, वाइस प्रेसीडेंट वाईसी अग्रवाल और वरिष्ठ स्थानीय संपादक अकु श्रीवास्तव उपस्थित थे. प्रबंधन ने चार अलग पेजों का डेली परिशिष्ट भी आज से शुरू किया है जिसका नाम रखा है ‘युवा’. इन सभी बदलावों को लेकर शशि शेखर ने हिंदुस्तान, पटना में पहले पन्ने पर एक संपादकीय आलेख लिखा है जिसमें बिहार के विकास की जय-जय की गई है और इससे एक तरीके से नीतीश सरकार की भी जय-जय हुई है.

तीसरी खबर अभी अपुष्ट है लेकिन चर्चा इसकी तेज है. जानकारी के मुताबिक हिंदुस्तान की कई यूनिटों के संपादक अमर उजाला प्रबंधन के संपर्क में हैं. इन लोगों की बातचीत करीब-करीब तय हो चुकी है. बताया जा रहा है कि शशि शेखर के आने से परेशान कुछ संपादक अमर उजाला प्रबंधन से लगातार संपर्क में हैं. संभव है आने वाले दिनों में कई बड़े उलटफेर हों.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. OP Sharma

    March 12, 2010 at 2:30 am

    शशि शेखर जी महान हैं। अभी तक पत्रकारिता के इतिहास में उनसे ज्यादा नालेज वाला कोई पत्रकार नहीं आया है। शशि शेखर जी के नालेज के बारे में बात करना तो सूरज को दियासलाई जलाकर दिखाने के बराबर है। वे नालेज के इन्साइक्लोपीडिया हैं। वे विश्व के महान पत्रकारों की टक्कर वाले पत्रकार हैं। उनके साथ जो काम कर रहे हैं वे धन्य हैं और जो नहीं काम कर रहे हैं वे दुर्भाग्यशाली हैं। भारतीय पत्रकारिता को अगर कोई रास्ता दिखा सकता है तो वह है एक ही नाम शशी शेखर।

  2. pankaj awasthi united bharat lucknow

    March 11, 2010 at 12:21 pm

    shashi shekhar ji gyan ke akoot bhandar ke swami hain. unhone apne isi kaushal se amar ujala ko nai uchaiyan di, ab hindustan ki bari hai. mujhe poori ummed hai ki unke gyan ki badaulat hindustan jaldi hi no. 1 ban jayega.

  3. pankaj Sharma

    March 9, 2010 at 9:50 pm

    Best wishes for Hindustan , Good gift for HH Loyal readers. Best of Luck.

    Warm regards,
    Pankaj Sharma

  4. a s das

    March 9, 2010 at 9:54 am

    shshi shekhar vaise bhi gyan ka sagar hain…..do-char boonde apne REs ko baant bhi denge to huch ghat jayega kya….?

  5. anjani shukla

    March 13, 2010 at 8:03 am

    kya shashi shekharji k akele prays se ht media me sudhar ho payega?mana ki shashiji k pass gyan ka bhandar hai,lekin ht media bina sabhi k prayas k ht ko age le jana shashi bhai bade bhi tethi kheer ba.
    anjani ku shukla

  6. vivek varshney

    March 14, 2010 at 12:28 am

    shashi shekharji apke prays se ht media ma naya sanchar aya hai aur apka sathiyaa ka manobal bada hai keep’tp………………………………Best wishes for me & my family

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...