Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

रेडियो मिष्टि ने शुरू किया I AM SWEET अभियान

Radio मिष्टिउत्तरी बंगाल और सिक्किम के पहले एफएम स्टेशन रेडियो मिष्टि ने अपने श्रोताओं से सीधे जुड़ने के लिए I AM SWEET’  अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत रेडियो मिष्टि की कोशिश अपने श्रोताओं के दिल में उतरने की है। इस अभियान के तहत रेडियो मिष्टि के सभी श्रोताओं को विशेष सर्टीफाइड बैज दिए जाएंगे और इसके बाद ये श्रोता   पूरे दिल से  और खुले गले से  कहेंगे… I AM SWEET !  अभियान की शुरुआत करते हुए रेडियो मिष्टि के सीईओ निशांत मित्तल ने बताया कि….

Radio मिष्टिउत्तरी बंगाल और सिक्किम के पहले एफएम स्टेशन रेडियो मिष्टि ने अपने श्रोताओं से सीधे जुड़ने के लिए I AM SWEET’  अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत रेडियो मिष्टि की कोशिश अपने श्रोताओं के दिल में उतरने की है। इस अभियान के तहत रेडियो मिष्टि के सभी श्रोताओं को विशेष सर्टीफाइड बैज दिए जाएंगे और इसके बाद ये श्रोता   पूरे दिल से  और खुले गले से  कहेंगे… I AM SWEET !  अभियान की शुरुआत करते हुए रेडियो मिष्टि के सीईओ निशांत मित्तल ने बताया कि….
 
….बंगाल में मिष्टि का मतलब मिठाई यानी स्वीट होता है। इसी  अभिप्राय  से रेडियो मिष्टि ने अपने श्रोताओं के दिलों में मिठास का भाव पैदा करने के लिए यह विशेष अभियान प्रारंभ किया है। निशांत  के मुताबिक,  यह अनूठा अभियान उत्तरी बंगाल के लगभग सभी बड़े  शहरों-कस्बों में चलाया जाएगा। अभियान के पहले चरण में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें कीठी मीठी प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। दूसरे चरण में इलाके की मिठाई की सभी दुकानों को विशेष तरीके से सुसज्जित किया जाएगा। इन मिठाई दुकानों के सेल्समैनों को विशेष बैज रेडियो मिष्टि की तरफ से प्रदान किया जाएगा।
निशांत मित्तल
सीईओ निशांत मित्तल ने जानकारी दी कि  रेडियो मिष्टि की तरफ से सबसे बेहतर मिठाई बनाने की प्रतियोगिता भी कराई जाएगी और इसके विजेताओं को एक रंगारंग कार्यक्रम में  I AM SWEET अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि रेडियो मिष्टि ने अपने लांच के सात महीने में जो आशातीत सफलता इस इलाके में हासिल की है,  उसे सेलीब्रेट करने के लिए यह अनोखा तरीका अपनाया गया है। इससे न सिर्फ रेडियो मिष्टि को अपने श्रोताओं से सीधे जुड़ने और नए श्रोताओं को खुद से जोड़ने का मौका मिलेगा बल्कि आम लोगों  भी अपने प्रिय एफएम रेडियो मिष्टि से रूबरू होना व इसके बारे में जानने का अवसर उपलब्ध होगा। अपने श्रोताओं   से सीधे संपर्क कायम करने के इस अनूठे अभियान की इलाके में  हर ओर चर्चा है।
-सिलिगुड़ी से भड़ास4मीडिया संवाददाता की रिपोर्ट
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...