Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

रांची के नौजवानों के हाथों में पहुंचा i-next

inext launchदैनिक जागरण प्रकाशन समूह के काम्पैक्ट साइज डेली न्यूजपेपर आई-नेक्स्ट का प्रकाशन रांची से भी शुरू हो गया है। यह चौथा राज्य है, जहां से इस समाचार पत्र का प्रकाशन शुरू हुआ। यह अखबार रांची के पाठकों तक मुफ्त में पहुंचा। अभी सात दिनों तक आई नेक्स्ट को फ्री बांटा जाएगा। इसके बाद यह एक रुपये मूल्य में पाठकों को उपलब्ध होगा। पहले दिन 80 हजार कापियों को रांची के पाठकों के बीच मुफ्त में बांटने का दावा किया गया।

inext launchदैनिक जागरण प्रकाशन समूह के काम्पैक्ट साइज डेली न्यूजपेपर आई-नेक्स्ट का प्रकाशन रांची से भी शुरू हो गया है। यह चौथा राज्य है, जहां से इस समाचार पत्र का प्रकाशन शुरू हुआ। यह अखबार रांची के पाठकों तक मुफ्त में पहुंचा। अभी सात दिनों तक आई नेक्स्ट को फ्री बांटा जाएगा। इसके बाद यह एक रुपये मूल्य में पाठकों को उपलब्ध होगा। पहले दिन 80 हजार कापियों को रांची के पाठकों के बीच मुफ्त में बांटने का दावा किया गया।

इससे पहले आई नेक्स्ट के प्रोजेक्ट हेड और संपादक आलोक सांवल एवं झारखंड जागरण समूह के महाप्रबंधक एएन सिंह ने हवन-पूजन कर एडिशन की विधिवत शुरुआत की। इस मौके पर आई नेक्स्ट के समस्त संस्करणों के जीएम अजय मिश्र और सेल्स हेड आशुतोष अग्निहोत्री, दैनिक जागरण रांची के संपादकीय प्रभारी संतशरण अवस्थी, आई नेक्स्ट रांची के डीएनई रवि प्रकाश, आई नेक्स्ट कानपुर के डीएनई मनोरंजन सिह, आई नेक्स्ट लखनऊ के डीएनई राजीव ओझा, आई नेक्स्ट के अन्य संस्करणों के वरिष्ठ सम्पादकीय सहयोगी श्याम शरण, मृदुल त्यागी, आई नेक्स्ट के सीनियर ब्रांड मैनेजर अरोजीत विश्र्वास, झारखंड के एरिया मैनेजर मार्केटिंग मुकेश रंजन, दैनिक जागरण के बिहार-झारखंड के डीजीएम सेल्स रामाज्ञा तिवारी, दैनिक जागरण रांची के एकाउंट मैनेजर पी. मिश्रा, असिस्टेंट पर्सनल मैनेजर सीपी मिश्रा, सिस्टम मैनेजर बीपी गोस्वामी, मार्केटिंग मैनेजर राकेश, जागरण रांची के सर्कुलेशन इंचार्ज विनय वर्मा, ब्रांड विभाग के सहयोगी प्रणय राज, चेतन सहगल, अपाला, आरआरडी के असिस्टेंट मैनेजर संतोष, मनोज शर्मा, शशी व फोटोग्राफर संजीव डे आदि मौजूद थे। 

इसके पहले उत्तर प्रदेश के कानपुर, लखनऊ, मेरठ, आगरा, वाराणसी, इलाहाबाद और उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के अलावा बिहार की राजधानी पटना से आई-नेक्स्ट प्रकाशित हो रहा है। यह इस काम्पैक्ट का नौवां संस्करण है। दैनिक जागरण समूह ने दिसंबर 2006 में आई-नेक्स्ट के कानपुर और लखनऊ संस्करण के साथ भारत का पहला बाइलिंगुअल काम्पैक्ट डेली लांच किया था।  कानपुर में 75953, लखनऊ में 64244, मेरठ में 37393, आगरा में 26340, वाराणसी में 60783, इलाहाबाद में 41643, देहरादून में 16433 और पटना में 45000 प्रतियों के साथ आई-नेक्स्ट नंबर वन का झंडा लहराये हुए है।

आई-नेक्स्ट के इस नौवें संस्करण की शुरुआत पर जागरण प्रकाशन लि. के सीएमडी महेंद्र मोहन गुप्त, जागरण के संपादक व सीईओ संजय गुप्त और जागरण समूह के बिहार व झारखंड के डायरेक्टर सुनील गुप्ता ने शुभकामना संदेश प्रेषित किए।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...