Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

न्यूज रूम में बैट्री ब्लास्ट, पत्रकारों पर गुंडे भारी

सीएनईबी न्यूज चैनल के नोएडा स्थित आफिस के अंदर-बाहर पिछले दिनों दो घटनाएं हुईं। कल बैट्री में विस्फोट होने से न्यूजरूम के सारे कंप्यूटर बंद हो गए और लगभग 15 मिनट तक सारा कामकाज ठप रहा। यह घटना कल शाम छह बजे के लगभग हुई। बैट्री में विस्फोट से यूपीएस बिगड़ गए और कंप्यूटर ठप हो गए। इसके चलते न्यूजरूम में अफरातफरी का आलम रहा। पूरा न्यूजरूम बैट्री के धुएं से भर गया। इस घटना से शाम छह से सात बजे तक चैनल का संचालन प्रभावित रहा। घटना की जानकारी मिलते ही चैनल से जुड़े वरिष्ठ लोग मौके पर पहुंचे। बैट्री में ब्लास्ट की वजह अधिक गर्मी होना बताया गया। इस चैनल की दूसरी घटना कुछ दिनों पहले की है।

सीएनईबी न्यूज चैनल के आफिस बाहर चाय की दुकान पर चैनल की एक महिला पत्रकार अपने सहकर्मियों के साथ चाय पीने गईं थीं। इसी दौरान कुछ लफंगे किस्म के बाहरी लड़के भी वहां पहुंच गए और महिला पत्रकार पर भद्दे कमेंट करते हुए छेड़खानी की कोशिश की। महिला पत्रकार ने जवाब में उन लड़कों को काफी लताड़ा। लड़की के साथ मौजूद सीएनईबी के इनपुट डेस्क पर कार्यरत पत्रकार कुलदीप ने लफंगों की इस हरकत का विरोध किया और पिटाई शुरू कर दी। ये लफंगे वहां से भाग निकले लेकिन थोड़ी ही देर बाद कई और लड़कों को लेकर कुलदीप पर हमला बोलने के इरादे से चाय की दुकान पर पहुंच गए।

महिला पत्रकार, कुलदीप और चैनल के अन्य लोग चाय पी रहे थे। लफंगों की संख्या ज्यादा होने से इस बार कुलदीप घिर गए और पिटते रहे। चाय की दुकान पर मौजूद सीएनईबी के अन्य पत्रकार मारपीट होते देख बजाय अपने साथी को बचाने के, मौके से खिसक लिए। बाद में महिला पत्रकार की शिकायत पर इनपुट हेड पंकज शुक्ला ने पुलिस को बुलाया और एफआईआर दर्ज करा दी। घटना के दो हफ्ते होने के बावजूद अभी तक कोई हमलावर गिरफ्त में नहीं आया है। कुछ लोगों का आरोप है कि इस घटना का फालोअप नहीं किए जाने से महिला पत्रकार और लफंगों के शिकार कुलदीप को न्याय नहीं मिल सका है। भड़ास4मीडिया से पंकज शुक्ला ने कहा कि वे लोग जल्द ही फालोअप करेंगे और आरोपियों को गिरफ्तार कराने के लिए हर संभव कोशिश करेंगे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...