Connect with us

Hi, what are you looking for?

टीवी

इंडिया न्यूज में दो आउटपुट हेडों के दुर्दिन आए

‘इंडिया न्यूज’ चैनल से दो खबरें हैं। दोनों ही आउटपुट से जुड़ी हुईं। ‘इंडिया न्यूज’ और ‘इंडिया न्यूज हरियाणा’ चैनल्स के आउटपुट हेड इन दिनों परेशानी के दौर से गुजर रहे हैं। दोनों ही आजकल आउटपुट के काम से हाथ धो बैठे हैं। एक हैं इसरार अहमद शेख। दूसरे हैं विजयपाल सिंह। इसरार अहमद शेख ‘इंडिया न्यूज’ के आउटपुट हेड हैं जबकि विजय पाल सिंह ‘इंडिया न्यूज हरियाणा’ के।

‘इंडिया न्यूज’ चैनल से दो खबरें हैं। दोनों ही आउटपुट से जुड़ी हुईं। ‘इंडिया न्यूज’ और ‘इंडिया न्यूज हरियाणा’ चैनल्स के आउटपुट हेड इन दिनों परेशानी के दौर से गुजर रहे हैं। दोनों ही आजकल आउटपुट के काम से हाथ धो बैठे हैं। एक हैं इसरार अहमद शेख। दूसरे हैं विजयपाल सिंह। इसरार अहमद शेख ‘इंडिया न्यूज’ के आउटपुट हेड हैं जबकि विजय पाल सिंह ‘इंडिया न्यूज हरियाणा’ के।

इसरार अहमद शेख के बारे में बताया जाता है कि एक शिकायत के कारण प्रबंधन ने उन्हें न्यूज रूम में आने से रोक दिया है। शिकायत एक सहकर्मी ने की थी। इसरार अब अपना वक्त अपनी केबिन में ही बिताते हैं। वहीं से कामधाम संचालित करते हैं। विजय पाल सिंह के बारे में पता चला है कि प्रबंधन को उनके बारे में एक खबर मिली है। वह यह कि विजय जनसंदेश जा सकते हैं क्योंकि वे जनसंदेश के नए चैनल हेड सैयदेन जैदी के करीबी माने जाते हैं। इस खबर पर प्रबंधन ने आउटपुट की जिम्मेदारी अघोषित तौर पर मनोज रोहिल्ला को दे दी है। मनोज रोहिल्ला की हाल-फिलहाल भर्ती हुई है। वे आईबीएन7 में रह चुके हैं। विजय पाल सिंह को बैठक में भी नहीं बुलाया जा रहा है।

इस प्रकार इंडिया न्यूज के दो आउटपुट हेड इन दिनों दुर्दिन झेल रहे हैं। देखिए, इन दोनों का कब भाग्योदय फिर से कब होता है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपने मोबाइल पर भड़ास की खबरें पाएं. इसके लिए Telegram एप्प इंस्टाल कर यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia

Advertisement

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

टीवी

विनोद कापड़ी-साक्षी जोशी की निजी तस्वीरें व निजी मेल इनकी मेल आईडी हैक करके पब्लिक डोमेन में डालने व प्रकाशित करने के प्रकरण में...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Advertisement