मनोज शर्मा ने ग्रुप बिजनेस हेड के रूप में ज्वाइन किया : इंडिया टीवी में शीर्ष स्तर पर कामधाम में कुछ बदलाव किए गए हैं। मैनेजिंग डायरेक्टर रीतू धवन अब सीईओ (मुख्य कार्यकारी अधिकारी) की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी निभाएंगी। इसी तरह एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर आरके अरोड़ा को सीएफओ (चीफ फाइनेंस आफिसर) की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।
मनोज शर्मा की नई नियुक्ति हुई है। वे इंडिया टीवी के ग्रुप बिजनेस हेड के रूप में ज्वाइन कर चुके हैं। वे 18 वर्षों तक इंडिया टुडे ग्रुप के साथ काम कर चुके हैं। उन्हें इंडिया टीवी ग्रुप के सभी प्रोजेक्ट्स और कंपनियों का बिजनेस बढ़ाने का काम सौंपा गया है। इंडिया टीवी समूह दो नए चैनल और कुछ अन्य प्रोजेक्ट्स शुरू करने की तैयारी में है। कहा जा रहा है कि शीर्ष स्तर पर कई और नियुक्तियां आने वाले दिनों में की जाएंगी।