भारतीय महिला प्रेस क्लब उर्फ इंडियन वीमेन्स प्रेस कार्प्स (India Women Press Corps), दिल्ली के सालाना चुनाव संपन्न हो चुके हैं. ट्रेजरार उर्फ कोषाध्यक्ष पद पर मुकाबला दी हिंदू की गार्गी परसाई और फ्रंटलाइन की टीके राजलक्ष्मी के बीच था. इस मुकाबले में टीके राजलक्ष्मी के जीतने की खबर मिली है. पिछली बार कोषाध्यक्ष का पद टाइम्स आफ इंडिया की नविका कुमार संभाल रहीं थीं. अध्यक्ष समेत ज्यादातर पदों पर चुनाव सर्वसम्मति से हुए हैं. अध्यक्ष फिर नीरजा चौधरी चुनी गई हैं.
जनरल सेक्रेट्री ऋतंभरा शास्त्री चुनी गई हैं. वाइस प्रेसीडेंट पद पर पिछले कार्यकाल में काबिज अरूणा सिंह को इस बार भी मौका दिया गया है. पिछली बार एक और वीपी थीं मंजरी चतुर्वेदी. उनकी जगह इस बार सर्वसम्मति से अनीता कात्याल को दूसरा वाइस प्रेसीडेंट बनाने पर सदस्यों में सहमति बनी है. पिछली बार ज्वाइंट सेक्रेट्री सोनल कैलाग थीं. इस बार नया ज्वाइंट्र सेक्रेट्री सर्वसम्मति से रवींद्र बावा को बनाया गया है.
मैनेजिंग कमेटी के सदस्यों के लिए भी चुनाव हुए. मैनेजिंग कमेटी के सदस्य के लिए कुल 21 पदों पर 32 प्रत्याशियों ने भाग्य आजमाया. दो प्रत्याशियों को बराबर मत मिलने की वजह से इस बार कुल 22 प्रत्याशी विजयी घोषित की गई हैं. पिछली मैनेजिंग कमेटी की सदस्य रह चुकीं करूणा मदान और माधवीश्री समेत कई महिला पत्रकार इस बार चुनाव हार गई हैं. मैनेजिंग कमेटी के विजयी प्रत्याशियों के जो नाम पता चले हैं, वे इस प्रकार हैं- इरा झा, अनुपूर्णा, अन्नू आनंद, कूमी कपूर, ज्योति मल्होत्रा, कुमकुम चड्ढा, नारायणी गणेश, नमिता कुमार, नीलम जीना, पारूल शर्मा, रितु सरीन, सरोज नागी, कल्याणी शंकर, स्मिता गुप्ता, स्मिता मिश्रा, सोनल कैलाग, सुषमा रामचंद्रन, नविका कुमार, सुचरिका मोहंती, शोभा सिंह… आदि.
ज्ञात हो कि वोमेन्स प्रेस क्लब का चुनाव पहली बार 1998 में हुआ था. उसके पहले सर्व सहमति से नई टीम का गठन कर लिया जाता था. इस क्लब की स्थापना में मृणाल पांडेय, अनीता सक्याल समेत कई महिला पत्रकारों की भूमिका रही है. क्लब की फाउंडर प्रेसीडेंट भी रही हैं मृणाल पांडेय. वोमेन्स प्रेस क्लब के संविधान में 18 वरिष्ठ महिला पत्रकारों के हस्ताक्षर हैं. क्लब के नियम के मुताबिक कोई सदस्य एक पद पर लगातार दो बार ही निर्वाचित हो सकता है. तीसरे साल उन्हें किसी और पद के लिए लड़ना पड़ता है. क्लब के नियम के अनुसार वोमेन्स प्रेस क्लब में पुरुष पत्रकार किसी महिला सदस्य के साथ ही आ सकता है. क्लब में समय-समय पर कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं.
यहां चुनाव नतीजे प्रकाशित करने में पूरी सावधानी बरती गई है. अगर कोई गड़बड़ी दिख रही हो तो [email protected] पर मेल या 09999330099 पर एसएमएस कर दें. फौरन ठीक कर लिया जाएगा.












ramesh singh
April 21, 2010 at 12:39 pm
maf keejiyega…fact ye hai ki club banaya tha kalyani shankar nai…asli bhoomika unhi ki thi…