Connect with us

Hi, what are you looking for?

हलचल

मंत्रीजी ने फहराया उल्टा तिरंगा

: तस्वीरें हैं गवाह : केसरिया रंग नीचे : हरा रंग उपर : हरियाणा के सिरसा से सूचना है कि स्वतंत्रता दिवस समारोह में राष्ट्रीय ध्वज उल्टा फहरा दिया गया। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि हरियाणा के परिवहन मंत्री ओम प्रकाश जैन ने ध्वजारोहण किया। किसी ने भी इस ओर ध्यान नहीं दिया कि मंत्री जी उल्टा झंडा फहरा रहे हैं।

: तस्वीरें हैं गवाह : केसरिया रंग नीचे : हरा रंग उपर : हरियाणा के सिरसा से सूचना है कि स्वतंत्रता दिवस समारोह में राष्ट्रीय ध्वज उल्टा फहरा दिया गया। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि हरियाणा के परिवहन मंत्री ओम प्रकाश जैन ने ध्वजारोहण किया। किसी ने भी इस ओर ध्यान नहीं दिया कि मंत्री जी उल्टा झंडा फहरा रहे हैं।

इस दौरान सिरसा के उपायुक्त सीजी रजिनीकांथन, एसडीएम सतीश जैन, पुलिस अधीक्षक सतेंद्र कुमार गुप्ता व एडीसी पंकज चौधरी भी मौजूद थे। बाद में कुछ मीडियाकर्मियों ने प्रशासनिक अधिकारियों को उनकी गलती के बारे में बताया तब जाकर उन्हें अपनी गलती का अहसास हुआ। तिरंगा झंडा उल्टा फहराए जाने का यह सिरसा में पहला मामला नहीं है। इससे पहले कई बार प्रशासन ने गलती की है।

तत्कालीन परिवहन मंत्री रणदीप सुरजेवाला ने सिरसा में उल्टा धवज फहरा दिया था। एक निजी स्कूल के कार्यक्रम में प्रदेश के पूर्व उद्योग मंत्री लक्ष्मण दास अरोड़ा ने भी उलटा झंडा फहरा दिया था। जब इस भारी चूक पर परिवहन मंत्री ओपी जैन से बात की गई तो पहले तो वे गलती मानने को तैयार नहीं हुए। जब उन्होंने खुद उलटा झंडा लहराते हुए देखा तब उन्होंने माना कि प्रशासन से चूक हो गई है। इस पर सफाई देते हुए मंत्री जी ने कहा कि गलती इंसान से ही होती है। बाकि वे मामले की जांच करवाएंगे।

देखें, दो तस्वीरें…

उधर, ओम प्रकाश जैन परिवहन मंत्री हरियाणा द्वारा झंडा फहराते समय झंडे का केसरिया रंग नीचे रहने की घटना को जिला उपायुक्त सी.जी रजिनीकांथन ने गंभीरता से लेते हुए इस घटना पर जिला पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर जिम्मेवार अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ तत्काल कार्यवाही करने को कहा है। जिला उपायुक्त श्री कांथन ने बताया कि जिम्मेवार अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ की गई कार्यवाही की रिपोर्ट राज्य सरकार को भेजी जाएगी। उन्होंने इस अप्रिय घटना पर खेद प्रकट करते हुए जनसाधारण से कहा है कि इस घटना के जिम्मेवार कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

सिरसा से रविंद्र सिंह की रिपोर्ट

Click to comment

0 Comments

  1. R.k.Singh

    August 15, 2010 at 2:43 pm

    kaya coment dee yaa jai ……? Khud ko saram aane lagee hai…..

  2. sushil dev

    August 15, 2010 at 3:16 pm

    yehi asli chehra hai hamare jan pratinidhiyon ka. aur desh ke afsarsahi ka v. swatantra diwas par unka yeh chehra dekhkar bhartiye hone par sharmshar karta hai.

    sushil dev,

  3. unknow

    August 15, 2010 at 6:39 pm

    ye mantri or DC kya janch karwayenge. ye bhi to jhanda fahrate time bahi the. jab inhone dekhkar bhi galti kar di to pahle saza prashahan or mantri ko mile. in netaon or adhikarion ka to kam hi ye kahkar palla jhadna h ki janch karwaenge.

  4. devesh

    August 15, 2010 at 7:41 pm

    andher nagari chaupat raja.
    sirasa kee yah ghatana yah sabit karati hai mantri ji swatantrata divas ko kitani gambhrata se lete hai.

  5. ajay sharma

    August 16, 2010 at 3:06 am

    wrriten by ajay sharma
    ye hai hamare desh ke netao ki halat jinko ye tak nahi pata hota ki hamara Rashtriya dwaj kesa he aur koun sa rang upar hoga . wastav me agar inn satta ke lobhiyo se ye pucha jaye ki hamare desh ka rashtriya dwaj kab aur kese bana to shayad ye log bangle jhakne lagenge. Jab ye hal desh ki itni badi party ke neta ka he to anya party ka kya hal hoga.

  6. अमित गर्ग. जयपुर. राजस्थान.

    August 16, 2010 at 6:55 am

    इसीलिए तो हिन्दुस्तान की राजनीति को कमजोर और राजनेताओं को नाकारा कहा जाता है भाई.
    जय हो उन प्रबुद्ध मतदाताओं की जो इन जैसे नेताओ को वोट देते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपने मोबाइल पर भड़ास की खबरें पाएं. इसके लिए Telegram एप्प इंस्टाल कर यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia

Advertisement

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

टीवी

विनोद कापड़ी-साक्षी जोशी की निजी तस्वीरें व निजी मेल इनकी मेल आईडी हैक करके पब्लिक डोमेन में डालने व प्रकाशित करने के प्रकरण में...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Advertisement