यूपी के बाहर भी आई-नेक्स्ट की शुरुवात हो गई। पटना में आज इस हिंदी टैबलायड का पहला अंक बाजार में आ गया। उत्तर प्रदेश के कई केंद्रों से सफल प्रकाशन के बाद आई-नेक्स्ट का यूपी के बाहर यह पहला कदम है। जानकारों का कहना है कि कम कीमत और आकर्षक लेआउट के चलते यह टैबलायड देखते ही देखते हर शहर में हर उम्र के पाठकों का पसंदीदा अखबार बन गया है।
इस टैबलायड के जवाब में अमर उजाला समूह ने कांपैक्ट नामक टैबलायड का प्रकाशन ताबड़तोड़ तरीके से कई केंद्रों से किया पर यह अखबार आई-नेक्स्ट को चुनौती नहीं दे पाया। अब देखना है कि क्या कांपैक्ट भी यूपी से बाहर कदम रखेगा?











