Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

आईपीएन ग्रुप की दूसरी वर्षगांठ पर समारोह

लखनऊ : पत्रकारिता करना उतना कठिन नहीं है, जितना मूल्यों की पत्रकारिता करना। खास तौर से तब जब लोकतंत्र के इस चौथे स्तम्भ में भी अब बाजावारवाद की झलक देखने को मिलती है और बड़े व्यवसायिक घराने ही इसे चला रहे हैं। ऐसे में आईपीएन ने अपने को इस कसौटी पर ख़रा उतारा है। आईपीएन ने साबित किया है कि बिना पूंजी भी पत्रकारिता संभव है। यह बात आईपीएन ग्रुप की दूसरी वर्षगांठ पर आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि एस.सी. मिश्रा ने कही।

लखनऊ : पत्रकारिता करना उतना कठिन नहीं है, जितना मूल्यों की पत्रकारिता करना। खास तौर से तब जब लोकतंत्र के इस चौथे स्तम्भ में भी अब बाजावारवाद की झलक देखने को मिलती है और बड़े व्यवसायिक घराने ही इसे चला रहे हैं। ऐसे में आईपीएन ने अपने को इस कसौटी पर ख़रा उतारा है। आईपीएन ने साबित किया है कि बिना पूंजी भी पत्रकारिता संभव है। यह बात आईपीएन ग्रुप की दूसरी वर्षगांठ पर आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि एस.सी. मिश्रा ने कही।

उन्होंने कहा कि आईपीएन ने इस छोटे से सफर में साबित कर दिया है, कि अगर इरादे  मजबूत हों और ध्येय के प्रति लगन तो मुश्किलें भी इन्सान को डिगा नहीं सकती। यही वजह है कि एजेंसी ने एक कदम और आगे बढ़ाते हुए अपना साप्ताहिक समाचार पत्र ‘इण्डो पैसिफिक न्यूज़’ शुरू किया और सफलता पूर्वक उसका प्रकाशन कर रही है। इस मुख्य मौके पर विशिष्ट अतिथि और पूर्व न्यायाधीश सी.बी.पाण्डेय ने कहा कि वह आईपीएन की शुरूआत से उनके साथ रहे हैं और आईपीएन के पल-पल बढ़ने के साक्षी हैं।

उन्होंने कहा, ‘आईपीएन की उन्नति को देखकर मैं कह सकता हूं, कि लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ की गरिमा बनाए रखने में आईपीएन बखूबी अपना काम कर रही है। मुद्दा चाहे राजनैतिक रहा हो या आम आदमी का, आईपीएन की ख़बरों में निष्पक्षता साफ देखी जाती है और यही आईपीएन को दूसरी एजेंसियों और समाचार पत्रों से अलग रखती है।’

इस मौके पर मौजूद अतिथियों में दैनिक हिन्दुस्तान के वरिष्ठ पत्रकार राजीव बाजपेयी, अमर उजाला से वरिष्ठ पत्रकार अखिलेश बाजपेयी, दैनिक जागरण के वरिष्ठ पत्रकार शिवशंकर गोस्वामी, पवन मिश्रा, योगेश मिश्रा, लोकमत के राज्य संवाददाता अशोक मिश्रा, समय, सहारा न्यूज़ ब्यूरो (एसएनबी) के ब्यूरो चीफ योगेश दूबे व पवन मिश्रा और नैनो पत्रिका भोपाल के सिटी चीफ प्रद्युम्न प्रकाश त्रिवेदी ने आईपीएन परिवार को अपनी शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

इस मौके पर आईपीएन न्यूज़ के ब्यूरो चीफ जितेन्द्र कुमार त्रिपाठी, समाचार सम्पादक संजय सिंह ने कार्यक्रम में आये सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आईपीएन पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त युवाओं का ऐसा समूह है, जो पत्रकारिता को मिशन लिए काम कर रहा है। आईपीएन ग्रुप के तहत आईपीएन न्यज़ एजेन्सी देश के विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी समाचार पत्र-पत्रिकाआंे को न्यूज़, फोटो, फीचर, विशेष लेख आदि मुहैया करा रही है। एजेन्सी नये अख़बारों को आज के दौर में खड़ा करने के लिए अपना विशेष सहयोग दे रही है। इसके अलावा इस ग्रुप का ‘इण्डो पैसिफिक न्यूज़’ नाम से साप्ताहिक समाचार पत्र भी प्रकाशित हो रहा है।

आईपीएन ग्रुप लोगों को विशेष ख़बरें मोबाइल के जरिए मुहैया कराने के लिए ‘आईपीएन न्यूज़’ नाम से एसएमएस एलर्ट भी करता है। इस मौके पर आईपीएन ग्रुप के संपादक मंडल के सदस्य श्रवण कुमार त्रिपाठी, आईपीएन परिवार के वरिष्ठ सदस्य आर.डी. गुप्ता, विशेष संवाददाता अशोक त्रिपाठी, संवाददाता अमित तिवारी, आदित्य मिश्रा, अरविन्द द्विवेदी, रविन्द्र सिंह, उप सम्पादक पूनम गुप्ता, देशराज यादव, फोटो जर्नलिस्ट इरफान, महेन्द्र मनराल सहित सभी मण्डलों के ब्यूरो प्रमुख व जिला संवाददाता उपस्थित रहे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. deepak

    July 18, 2010 at 4:06 pm

    DEAR JITENDRA & SANJAY AAPKO BAHUT- BHAUT BADHAI,SHUBKAMNA..WE ALL R WITH U.

  2. Ziaul Haq, Correspondent Chitrakoot

    July 19, 2010 at 6:44 am

    Sabse pahle to mai B4M ko dil se badhai dena chahoonga k unhone hamari agency ko apne blog me jagah di. Saath hi bataana chahoonga k main patrakarita kaafi samay se kar raha hoo lekin patrakaarita ka sahi jazba sahi tareeeka mujhe IPN join karne k baaad aayaa. Aur ye baat sahi kahi hamaare atithi mahoday ne k bina poonji k patrakarita sambhav hai kyunki apni agency bina kisi advertisement k aaj bhi jami hui hai aur jami rahegi jabki advertisement journalism ka ek bada hissa hai. Mai Tah-e-dil se apne samooche IPN Pariwar ko badhai dena chahonga k ham har varsh IPN NEWS Ki varshgaath isi Harsh-O-llash k saath celebrate Kare. Thx Respected Jitendra Sir, Sanjay sir, Amit Sir, Poonam mam & All Staff & Congratulation…. Ur Zia +919935019243

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...