Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

आईआरएस-एनआरएस के लिए अब एक संस्था

एनआरएससी और एमआरयूसी का विलय होगा : एक नई बाडी करेगी हर तरह के शोध व सर्वे : पत्र-पत्रिकाओं की प्रसार और पाठक संख्या तय करने वाली दो संस्थाएं अब एक साथ काम करने के लिए तैयार हो गई हैं। इनका आपस में विलय करने की कवायद शुरू कर दी गई है। सूत्रों के अनुसार एनआरएस (नेशनल रीडरशिप सर्वे) के आंकड़े मुहैया कराने वाली संस्था नेशनल रीडरशिप स्टडीज काउंसिल (एनआरएससी) और आईआरएस (इंडियन रीडरशिप सर्वे) का हिसाब-किताब तैयार करने वाली मीडिया रिसर्च यूजर्स काउंसिल (एमआरयूसी) के कर्ताधर्ताओं के बीच कई दौर की बैठक हुई।

एनआरएससी और एमआरयूसी का विलय होगा : एक नई बाडी करेगी हर तरह के शोध व सर्वे : पत्र-पत्रिकाओं की प्रसार और पाठक संख्या तय करने वाली दो संस्थाएं अब एक साथ काम करने के लिए तैयार हो गई हैं। इनका आपस में विलय करने की कवायद शुरू कर दी गई है। सूत्रों के अनुसार एनआरएस (नेशनल रीडरशिप सर्वे) के आंकड़े मुहैया कराने वाली संस्था नेशनल रीडरशिप स्टडीज काउंसिल (एनआरएससी) और आईआरएस (इंडियन रीडरशिप सर्वे) का हिसाब-किताब तैयार करने वाली मीडिया रिसर्च यूजर्स काउंसिल (एमआरयूसी) के कर्ताधर्ताओं के बीच कई दौर की बैठक हुई।

इसमें प्रिंट मीडिया के लिए अलग-अलग रिसर्च करने की जगह एक साझा बाडी बनाकर काम करने का फैसला लिया गया। इन दोनों रिसर्च संस्थाओं ने अपनी-अपनी बैठकों में इस बाबत फैसला पारित कर दिया है। अब ये दोनों एक सर्वे करेंगी। सूत्र कहते हैं कि विलय की प्रक्रिया पूरी होने पर एनआरएससी को भंग कर दिया जाएगा और एमआरयूसी व एनआरएससी के बराबर की संख्या में प्रतिनिधियों को लेकर एक नई बाडी गठित की जाएगी। उसका नया नाम होगा और वह रिसर्च एजेंसी के साथ-साथ रीडरशिप सर्वे के काम को भी करेगी। एनआरएससी की गवर्निंग काउंसिल के अध्यक्ष सैम बलसारा और सदस्य आशीष बग्गा को अधिकृत किया गया है कि वे एमआरयूसी के गर्वनर बोर्ड अध्यक्ष जी. कृष्णन और सदस्य भरत कपाड़िया से विलय, काम करने के तौर-तरीके, नियम-शर्तों पर बातचीत कर इसे अंतिम रूप प्रदान करें। ज्ञात हो कि एमआरयूसी एक ऐसी बाडी है जिसे विज्ञापनदाता, विज्ञापन एजेंसी और मीडिया हाउसों के लोग मिलकर संचालित करते हैं।

इसी तरह एनआरएससी को एडवरटाइजिंग एजेंसीज एसोसिएशन आफ इंडिया (एएएआई), इंडियन सोसाइटी आफ एडवरटाइजर्स (आईएसए) और इंडियन न्यूजपेपर सोसाइटी (आईएनएस) के लोग मिलकर संचालित करते हैं। इस विलय के निर्णय का मीडिया इंडस्ट्री में स्वागत किया जा रहा है। कहा जा रहा है कि इससे ज्यादा सटीक, विविधतापूर्ण, सर्वस्वीकार्य सर्वे नतीजे आएंगे। सर्वे पर मतभेद की गुंजाइश नहीं रहेंगे। हर पक्ष के लोग एक साथ बैठकर सहमति से नतीजे जारी करेंगे। संसाधनों भी कम लगेंगे क्योंकि अलग-अलग एजेंसियों के अलग-अलग काम करने से हर लिहाज से ज्यादा खर्चीला काम होता था। विलय हो जाने पर मार्केट सर्वे व शोध का सैंपल साइज भी बड़ा हो जाएगा जिससे शोध-सर्वे की विश्वसनीयता और ज्यादा बढ़ जाएगी।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...