Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

आईआरएस रिपोर्ट को नई दुनिया ने कोर्ट में घसीटा

नई दुनिया अखबार ने इंडियन रीडरशिप सर्वे (आईआरएस) 2008 राउंड वन की रिपोर्ट को चुनौती दे दी है। इस संबंध में उसकी तरफ से दायर याचिका को स्वीकार करते हुए मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर बेंच ने मीडिया रिसर्च यूजर्स कौंसिल (एमआरयूसी) और अन्य को नोटिस जारी किया है। याचिका में नई दुनिया मीडिया की तरफ से कहा गया है कि एमआरयूसी की तरफ से जारी आईआरएस 2008 राउंड वन की रिपोर्ट में भ्रामक तथ्य और आंकड़ें हैं। ऐसा बिना उचित प्रणाली के किए गए कार्य के चलते हुआ है। नई दुनिया मीडिया ने सवाल किया है कि अगर उसके अखबार का प्रसार संख्या बढ़ी है तो पाठक संख्या किस तरह घट गई, जैसा कि आईआरएस रिपोर्ट में दर्शाया गया है। नई दुनिया मीडिया से याचिका में कहा गया है कि मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में पांच जगहों से प्रकाशित होने वाले हिंदी दैनिक नई दुनिया को इन भ्रामक तथ्यों और आंकड़ों के चलते अपूरणीय क्षति उठानी पड़ी है।

इस याचिका को हाईकोर्ट ने सुनवाई के लिए स्वीकार करते हुए एमआरयूसी और अन्य को नोटिस जारी कर दिया है। नई दुनिया मीडिया प्रबंधन से जुड़े लोगों का कहना है कि कोर्ट में जाने जैसा कदम थक हार कर उठाना पड़ा है। इससे पहले आईआरएस की रिपोर्ट आते ही एमआरयूसी को कानूनी नोटिस भेजा गया था जिसको उन लोगों ने गंभीरता से नहीं लिया। इसके अलावा मामले को कई अन्य मंचों से भी उठाया गया पर किसी ने इस पर कान नहीं दिया। आखिरकार प्रिंट मीडिया के व्यापक हित को देखते हुए इस मुद्दे को हाईकोर्ट में ले जाना पड़ा है। उधर, एमआरयूसी के अधिकारियों का कहना है कि उन्हें अभी तक हाईकोर्ट की तरफ से कोई नोटिस नहीं मिला है। साथ ही यह भी कहा कि नई दुनिया की तरफ से शुरू में जो नोटिस भेजा गया था उसका जवाब शीघ्रता के साथ दिया गया था।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...