Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

हिंदुस्तान ने बिहार-झारखंड में नंबर वन बताया

आईआरएस 2010, क्यू-2  की रिपोर्ट को सभी अखबारों ने अपने-अपने हिसाब से एनालाइज किया है. हिंदुस्तान अखबार में प्रकाशित खबर में इसे बिहार और झारखंड का नंबर वन अखबार बताया गया है. खबर के मुताबिक- ”बिहार में भी हिंदुस्तान ने अपना वर्चस्व कायम रखा है. राज्य में यह अखबार लगातार नंबर 1 की कुर्सी पर बरकरार है. झारखंड में 14.69 लाख की रिकॉर्ड दैनिक रीडरशिप के साथ इस बार भी हिन्दुस्तान नंबर 1 पर है। अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से करीब 4.5 लाख ज्यादा पाठकों के साथ हिन्दुस्तान के हिस्से में राज्य के कुल पाठकों में से 58 प्रतिशत आते हैं।”

आईआरएस 2010, क्यू-2  की रिपोर्ट को सभी अखबारों ने अपने-अपने हिसाब से एनालाइज किया है. हिंदुस्तान अखबार में प्रकाशित खबर में इसे बिहार और झारखंड का नंबर वन अखबार बताया गया है. खबर के मुताबिक- ”बिहार में भी हिंदुस्तान ने अपना वर्चस्व कायम रखा है. राज्य में यह अखबार लगातार नंबर 1 की कुर्सी पर बरकरार है. झारखंड में 14.69 लाख की रिकॉर्ड दैनिक रीडरशिप के साथ इस बार भी हिन्दुस्तान नंबर 1 पर है। अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से करीब 4.5 लाख ज्यादा पाठकों के साथ हिन्दुस्तान के हिस्से में राज्य के कुल पाठकों में से 58 प्रतिशत आते हैं।”

उत्तर प्रदेश के बारे में हिंदुस्तान में कहा गया है कि सबसे तेजी से बढ़ते अखबार हिन्दुस्तान ने आईआरएस 2010 के पहले दौर की औसत दैनिक रीडरशिप के मुकाबले 12 प्रतिशत विकास दर दर्ज की है. इस सबमें खास बात यह है कि आईआरएस सर्वे वर्ष 2010 के पहले दौर के मुकाबले हिन्दुस्तान से 3.23 लाख नए पाठक जुड़े हैं. हिन्दुस्तान ने आईआरएस के पिछले छह परिणामों में सभी में वृद्धि दर्ज की है. इसी तरह पर्वतीय राज्य उत्तराखंड के बारे में खबर में कहा गया है कि हिंदुस्तान अखबार ने शीर्ष 3 हिन्दी दैनिकों में से अधिकतम 4 प्रतिशत की विकास दर दर्ज की है. इस राज्य में पाठक संख्या 1.9 लाख तक पहुंच चुकी है.

हिंदुस्तान में प्रकाशित खबर के मुताबिक, हिन्दुस्तान देश का तीसरा सबसे बड़ा अखबार बने रहने के साथ ही एक करोड़ पाठक परिवार वाला दैनिक हो गया है. हिन्दुस्तान उन कुछ हिन्दी अखबारों में से एक है, जिसने अपनी विकास की गति को बरकरार रखा है. हिन्दुस्तान ने एक और कीर्तिमान स्थापित किया है. इसकी कुल पाठक संख्या में 5 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. सर्वे के मुताबिक, हिन्दुस्तान ने आईआरएस 2010, क्यू-1 के मुकाबले इस अवधि में 2.3 प्रतिशत विकास दर हासिल की है. इस अवधि में हिंदुस्तान ने 2.2 लाख दैनिक पाठक जोड़े हैं. हिन्दुस्तान एक ऐसा अखबार है, जिसने आईआरएस के पिछले छह दौर में हर बार वृद्धि दर्ज की है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. sachkaha

    August 27, 2010 at 10:44 am

    Jai Hindustan ! par aap log stringer ka khoon khatmal ki tarah chus ahey hai ye achhi baat nahi hai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...