Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

आईटीएन मुंबई लांच, आईटीएन एनसीआर की तैयारी

मुंबई के लिए न्यूज चैनल आईटीएन (वायस आफ मुंबई)  का प्रसारण तीन सितंबर से शुरू हो गया है। 24 घंटे के इस न्यूज चैनल पर मुंबई की वो सारी खबरें दिखाई जा रही हैं, जिनका सरोकार मुंबई के लोगों से हैं। दावा है कि मुंबई के लोगों के लिए मुंबई में हिंदी का ये पहला चैनल है। चैनल की कोशिश है कि हर मुम्बईकर को इससे जोड़ा जाए। इसी उद्देश्य से आईटीएन इंपेक्ट  के नाम से एक विशेष अभियान भी चलाया जा रहा है। मुंबई देश की आर्थिक राजधानी भी है, इसलिए चैनल मे आर्थिक खबरों को भी खासा महत्व दिया जा रहा है। साथ-साथ  फिल्मी मसाला तो है ही। चैनल के प्रेसीडेंट अमित उपाध्याय हैं, जो बीबीसी चैनल से यहां आए हैं। वाइस प्रेसीडेंट कन्हैया सिंह हैं, जो इससे पहले सीनियर पोजीशन पर नाइन एक्स चैनल में थे। 

एक्जीक्यूटिव एडीटर हैं मनोज सिंह, जो आज तक, स्टार न्यूज जैसे न्यूज चैनलों में सीनियर पोजीशन पर रह चुके हैं। स्थापित न्यूज चैनलों काफी लोगों ने यहां ज्वाइन किया है। इस नए चैनल को एक हफ्ते मे जो रिस्पांस मिला है, उससे प्रबंधन खासा उत्साहित है। आईटीएन टेलीमीडिया ग्रुप जल्दी ही गुजरात और दिल्ली एनसीआर मे भी आईटीएन के नाम से रीजनल चैनल शुरू करने वाला है। फिलहाल आईटीएन एनसीआर चैनल को दीवाली तक लांच करने की तैयारी चल रही है। आईटीएन एनसीआर में शीर्ष पदों पर स्थापित चैनलों से कई पत्रकार ज्वाइन भी कर चुके हैं। आईटीएन (वायस आफ मुंबई) चैनल को आईपीटीवी और वेबसाइट http://202.70.196.218/itnnews/ पर भी देखा जा सकता है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...