Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

दैनिक जागरण, हिसार के जीएम को ब्रांड हेड ने पीटा

खबर है कि दैनिक जागरण, हरियाणा की हिसार यूनिट में अंदरुनी राजनीति ने भयावह रूप ले लिया है। कार्यवाहक जनरल मैनेजर मनीष अवस्थी के व्यवहार से तंग आए हिसार यूनिट के ब्रांड हेड राहुल शर्मा के सब्र का पैमाना वीरवार के दिन ऐसा छलका कि देखने व सुनने वाला हर कोई दंग रह गया। राहुल शर्मा ने कार्यालय में सरेआम जीएम मनीष अवस्थी की धुनाई कर उन्हें लहूलुहान कर दिया। घटना दोपहर को हुई जब किसी बात को लेकर मनीष अवस्थी व राहुल शर्मा में तनातनी हो गई। सूत्रों के मुताबिक राहुल ने प्रबंधन से मनीष अवस्थी के खराब व्यवहार की शिकायत की थी। मनीष अवस्थी पर गाली-गलौच करने के भी आरोप लगे थे।

सूत्रों के मुताबिक मारपीट की घटना के बाद दैनिक जागरण के सीजीएम निशिकांत ठाकुर तुरंत हिसार पहुंचे और प्रकरण की जांच-पड़ताल की। शुक्रवार को दैनिक जागरण जालंधर के जनरल मैनेजर नीरज शर्मा को मनीष अवस्थी की जगह नया कार्यवाहक जनरल मैनेजर बनाया गया। नीरज ने अपना कार्यभार ग्रहण भी कर लिया है।

ज्ञात हो कि कुछ महीने पहले भी दैनिक जागरण में हंगामा खड़ा हुआ था। तब रोहतक कार्यालय में तैनात रिपोर्टर देवेंद्र दांगी एवं धर्मेंद्र यादव के बीच हाथापाई की नौबत आई थी। मामले की जांच-पड़ताल के बाद मैनेजमेंट ने देवेंद्र दांगी को हिसार ट्रांसफर कर दिया था और धर्मेंद्र यादव कड़ी चेतावनी पाकर किसी तरह रोहतक में बने रहे।

हालिया घटनाक्रम की बात करें तो मनीष अवस्थी व राहुल शर्मा का भविष्य आने वाले सप्ताह भर में तय हो जाने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि दोनों को नोएडा हेड आफिस में तलब किया गया है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...