Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

घाटी में फिर दो न्यूज चैनलों का गला घोंटा

: दिल्ली में बोले चिदंबरम- घाटी की हालत ठीक नहीं : कश्मीर में मीडिया बुरी स्थिति में है. हिंसा और तनाव के बीच मीडिया पर पाबंदी लगाने का दौर जारी है. जो मीडिया हाउस सरकार के प्रवक्ता के रूप में काम नहीं कर रहे हैं, दोनों पक्षों की बातों को रखने की कोशिश कर रहे हैं, आंदोलनकारियों का भी पक्ष रख रहे हैं, उन पर सरकारी गाज गिरा दी जा रही है.

: दिल्ली में बोले चिदंबरम- घाटी की हालत ठीक नहीं : कश्मीर में मीडिया बुरी स्थिति में है. हिंसा और तनाव के बीच मीडिया पर पाबंदी लगाने का दौर जारी है. जो मीडिया हाउस सरकार के प्रवक्ता के रूप में काम नहीं कर रहे हैं, दोनों पक्षों की बातों को रखने की कोशिश कर रहे हैं, आंदोलनकारियों का भी पक्ष रख रहे हैं, उन पर सरकारी गाज गिरा दी जा रही है.

ताजी सूचना के मुताबिक जम्मू-कश्मीर सरकार ने फिर दो लोकल न्यूज चैनलों के प्रसारण पर रोक लगा दिया है. अधिकारियों का कहना है कि प्रशासन ने श्रीनगर के एसपी को एसईएन चैनल और एसईएन आवाज के प्रसारण पर रोक लगाने का निर्देश दिया है. इन दोनों चैनलों पर केबल टीवी नेटवर्क कानून 1995 के उल्लंघन का आरोप लगाया गया है. सरकार का इस बारे में कहना है कि ये दोनों टीवी चैनल भड़काऊ कार्यक्रम दिखा रहे थे. अलगाववादियों की गतिविधियों की विस्तृत रिपोर्ट प्रसारित कर रहे थे. इस प्रसारण के कारण ला एंड आर्डर की स्थिति लगातार बिगड़ रही है.

उधर, दिल्ली में गृह मंत्री पी. चिदंबरम का कहना है कि कश्मीर घाटी में हालात ठीक नहीं है. वहां सब कुछ सामान्य नहीं है. उनका कहना है कि कश्मीर में अशांति के पीछे कुछ पार्टियों व संगठनों की भूमिका संभव है. लगातार बंद के कारण घाटी में जनजीवन अस्तव्यस्त है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. vikram dutt

    August 1, 2010 at 5:14 am

    सिर्फ और सिर्फ राजनीति हो रही है ! अगर सरकार चाहे तो क्या नहो हो सकता, नहीं तो उन कश्मीरी ब्राह्मणों से पूछिये जो अपने ही वतन में विस्थापित कहलाकर जोधपुर में गरीबी की जिदंगी जी रहे है ! बात साफ है सिर्फ राजनीती हो रही, सभी पार्टियों को वोट बैंक की चिंता है ! एक उम्मीद है की कभी ऐसी सरकार आयेगी जो गोली की भाषा से कश्मीर विवाद को ख़त्म कर राजनीति की मुंह बंद करेगी और फिर हमारा कश्मीर फिर शुकून से खिल उठेगा………..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...