Connect with us

Hi, what are you looking for?

प्रिंट

भास्कर में बंपर वैकेंसी, ट्रेनी-एनई सभी चाहिए

बिहार-झारखंड के लिए निकला विज्ञापन : कुल 16 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित :  कथित मंदी की जो आंधी मीडिया हाउसों ने चलाई थी, उससे पैदा बेकारी व निराशा का दौर अब पूरी तरह खत्म हो गया है. फिर से नौकरियों की बाढ़ आ गई है. अमर उजाला समूह के बाद अब दैनिक भास्कर समूह ने बड़े पैमाने पर हिंदी पत्रकारों की जरूरत संबंधी विज्ञापन का प्रकाशन किया है.

<p align="justify"><font color="#003366">बिहार-झारखंड के लिए निकला विज्ञापन : कुल 16 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित :  </font>कथित मंदी की जो आंधी मीडिया हाउसों ने चलाई थी, उससे पैदा बेकारी व निराशा का दौर अब पूरी तरह खत्म हो गया है. फिर से नौकरियों की बाढ़ आ गई है. अमर उजाला समूह के बाद अब दैनिक भास्कर समूह ने बड़े पैमाने पर हिंदी पत्रकारों की जरूरत संबंधी विज्ञापन का प्रकाशन किया है. </p>

बिहार-झारखंड के लिए निकला विज्ञापन : कुल 16 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित :  कथित मंदी की जो आंधी मीडिया हाउसों ने चलाई थी, उससे पैदा बेकारी व निराशा का दौर अब पूरी तरह खत्म हो गया है. फिर से नौकरियों की बाढ़ आ गई है. अमर उजाला समूह के बाद अब दैनिक भास्कर समूह ने बड़े पैमाने पर हिंदी पत्रकारों की जरूरत संबंधी विज्ञापन का प्रकाशन किया है.

अमर उजाला के विज्ञापन में केवल जूनियर पत्रकारों से आवेदन भेजने की बात कही गई है लेकिन दैनिक भास्कर के विज्ञापन में ट्रेनी से एनई तक की जरूरत बताई गई है. दैनिक भास्कर में आज प्रकाशित विज्ञापन में समाचार संपादक, उप समाचार संपादक, मुख्य उप संपादक, उप संपादक, प्रशिक्षु उप संपादक, चीफ रिपोर्टर, डिप्टी चीफ रिपोर्टर, रिपोर्टर, प्रशिक्षु रिपोर्टर, वाणिज्य संवाददाता, खेल संवाददाता, ब्यूरो प्रमुख, वरिष्ठ संवाददाता, संवाददाता, फोटोग्राफर, विज्वलाइजर, कार्टूनिस्ट, डिजायनर, मैग्जीन / फीचर संपादक कुल 16 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं.

इन पदों पर आवेदन के लिए सिर्फ शर्त है कि आवेदन करने वाला शख्स या तो बिहार या झारखंड में से किसी एक जगह का निवासी हो या इनमें से किसी एक प्रदेश में किसी अखबार में काम कर चुका हो. मतलब साफ है. ये पद दैनिक भास्कर के बिहार और झारखंड एडिशन के लिए हैं. इन दोनों राज्यों में भास्कर समूह अपने एडिशन का प्रकाशन करने जा रहा है और इसीलिए बड़े पैमाने पर भर्तियां शुरू की जा रही है.

इन पदों के लिए आवेदन में एक पेंच और है. जूनियर लेवल के पदों के लिए अधिकतम उम्र 25 साल रखी गई है तो सीनियर पदों के लिए उम्र की अधिकतम सीमा 35 वर्ष है. 35 वर्ष या इससे कम उम्र के लोग ही भास्कर समूह में न्यूज एडिटर, डिप्टी न्यूज एडिटर या चीफ रिपोर्टर बन सकते हैं, इससे ज्यादा उम्र के लोगों का आवेदन मान्य नहीं किया जाएगा. इस शर्त के कारण संभव है कि ढेर सारे अनुभवी पत्रकार अपना बायोडाटा भेजने से रह जाएं.

दैनिक भास्कर के आज के अखबार में प्रकाशित पूरा विज्ञापन इस प्रकार है…


दैनिक भास्कर समूह 11 राज्यों में 3 भाषाओं के 48 संस्करणों के साथ देश का सबसे बड़ा समाचार पत्र समूह है। समाचार पत्र, रेडियो और वेब आदि क्षेत्रों में महत्वपूर्ण स्थान हासिल कर ब्रांड भास्कर आज उत्कृष्ठता, तत्परता, गुणवत्ता, प्रगतिशीलता और नवीन विचारधारा का पर्याय बन गया है.

दैनिक भास्कर समूह ने पिछले 2 दशकों में पाठकों को नजदीक से समझकर व उनकी अपेक्षाओं को जानकर पत्रकारिता को एक पूरी नई सोच देकर अखबार को पाठकों से जोड़ने व उनके अनुरूप बनाने का एक नया प्रयास किया है.

इसी छवि को कायम रखते हुए दैनिक भास्कर समूह अब बिहार और झारखंड के विभिन्न स्थानों से शीघ्र ही अपने संस्करणों का प्रकाशन प्रारंभ करने जा रहा है. इसके लिए इन दोनों राज्यों के मूल निवासियों अथवा वहां कार्य कर चुके ऐसे अनुभवी पत्रकारों के विभिन्न पदों के लिए आवेदन आमंत्रित हैं जो भास्कर समूह द्वारा शुरू किए गए इस मिशन से जुड़कर इसे निरंतर आगे बढ़ाने में साथ दे सकें.

पद :

Advertisement. Scroll to continue reading.
  1. समाचार संपादक

  2. उप समाचार संपादक

  3. मुख्य उप संपादक

  4. उप संपादक

  5. प्रशिक्षु उप संपादक

  6. चीफ रिपोर्टर

  7. डिप्टी चीफ रिपोर्टर

  8. रिपोर्टर, प्रशिक्षु रिपोर्टर

  9. वाणिज्य संवाददाता

  10. खेल संवाददाता

  11. ब्यूरो प्रमुख

  12. वरिष्ठ संवाददाता

  13. संवाददाता

  14. फोटोग्राफर, विज्वलाइजर

  15. कार्टूनिस्ट, डिजाइनर

  16. मैग्जीन / फीचर संपादक

अनुभव :

  • विभिन्न समाचार पत्रों में विभिन्न पदों पर कम से कम पांच वर्षों का अनुभव.

शैक्षणिक योग्यता :

  • स्नातकोत्तर, अंग्रेजी का अच्छा ज्ञान आवश्यक. साथ में कंप्यूटर की जानकारी एवं अनुभव.

उम्र :

  1. कनिष्ठ पदों के लिए उम्र की अधिकतम सीमा 25 वर्ष

  2. वरिष्ठ पदों के लिए उम्र की अधिकतम सीमा 35 वर्ष.

कैसे आवेदन करें :

  • अपने बारे में संपूर्ण विवरण और अपने नवीनतम फोटोग्राफ के साथ निम्न पते पर आवेदन करें.

समूह संपादक, दैनिक भास्कर समाचार पत्र समूह,

402, रतन ज्योति बिल्डिंग, राजेंद्र प्लेस, नई दिल्ली 110008

अथवा

अपने आवेदन और फोटोग्राफ निम्न पते पर ई-मेल द्वारा प्रेषित करें

[email protected]

सभी पदों के लिए आवेदन प्राप्ति की अंतिम तिथि :

  • 21 अप्रैल 2010
Click to comment

0 Comments

  1. pankaj kumar singh, patna 09951879247, copy editior, etv news, bihar desk

    April 15, 2010 at 5:49 am

    Bhaskar jaise bade akhbar ka Bihar me swarnim bhawishya hai, patrkaron ki biradari eska swagat karti hai.

  2. aman

    April 15, 2010 at 7:51 am

    Swagat hai Naye Samoh ka Bihar – Jharkhand me.

  3. neeraj jha

    April 15, 2010 at 11:13 am

    bhaskar ki bihar me jarurat thi.logo ko khatakta tha ki akhir bhaskar jaisa samuh bihar jaise akhbar friendly state me kyon nahi hai. neeraj jha , staff reporter Dainik purvoday guwahati

  4. MANOJ SHARMA

    April 15, 2010 at 12:12 pm

    अधिकतम सीमा 35 वर्ष है. 35 वर्ष
    या इससे कम उम्र के पत्रकार ही मान्य
    ज्यादा उम्र के अनुभवी पत्रकार
    संभव है नहीं जाएं.

  5. Dharamveer

    April 15, 2010 at 6:57 pm

    ek admi ek se jyada padon k liye biodata bhej sakata hai ya nahi ye clear nahi kiya gaya hai.

  6. Manish Ranjan

    April 16, 2010 at 8:56 am

    This is a good news for all employees of Media houses 🙂

  7. shashi kant trigun

    April 16, 2010 at 3:15 pm

    bhaskar k patna jaane se vahaan ki sthaaniy patrakarita ko ek pratiyogi star to milega hi, pardarsita bhi kaphi had tak aayegi.vahaan k kuch bade akhabaron k ek chhatra raj ko bhi chunaoti milegi.

  8. Dushyant Raghav

    April 17, 2010 at 11:25 am

    आपने कितनी आसानी से बोल दिया के इन पदों पर आवेदन करने वाला व्यक्ति बिहार या झारखण्ड से होना चाहिए…
    क्या आपने अपने दिल्ली, हरियाणा, समेत बाकि सभी राज्यों के कार्यालयों में क्या वहीं के लोगों को नियुक्त किया हुआ है…..
    या फिर आप ये मानते हैं कि बिहार झारखण्ड के अलावा बाकि राज्यों के लोगों को भाषा का ज्ञान नहीं होता…..

  9. manas

    April 17, 2010 at 6:02 pm

    kyu bhaiya jharkhand ya uske bahar k logo ko kyu nahi puchcha ye to bahar k reporters k sath anyay hai jo bihar ya jharkhand me kaam karna chahte hain.. up k liye bhi jagah nikalo bhaiya…

  10. Ramashankar, Jamshedpur

    April 17, 2010 at 6:45 pm

    Bhaskar ka Bihar-Jharkhand k pathak tabhi swagat kar sakenge jab iske editorial team me news editor level par waise-waise Journalist liye jaenge jo khabron se khelna jaante hain. Jamshedpur mein Hindustan ne January-June 2007 k beech jo prayog kiya, waisa hi jajba dikhana hoga. Best of Luck. RAMASHANKAR, JAMSHEDPUR

  11. rajiv bugha

    April 18, 2010 at 11:40 am

    apne jo sart rakhi hai usme sayad hi koi pura kare. kahi yah manage ad to nahi

  12. Sandhya, Kadma- Jamshedpur

    April 18, 2010 at 7:06 pm

    I am agree with Ramashankar, because Hindustan UPs in this period and DOWNs after that. In this period we at Jamshedpur found too many News item with well presentation and research. I strongly tell a thing that – I didn’t see such wonderful effort of editorial team elsewhere. Bhaskar should find out such team to proceed for success. Not only that team, likewise other teams will give him success. Sandhya, Kadma- Jamshedpur, Jharkhand

  13. DEEPAK KALRA

    April 19, 2010 at 10:11 am

    APPOINTMENT KARENGE……SALARY NAHIN DENGE
    YAHI JIDD…JAJBA….AUR JANOON HAI BHASKAR KA

    ….. ARE BHEYO…SOCH SAMAJH KAR JOIN KAREYO

  14. Neeraj Singh

    April 19, 2010 at 11:27 am

    Bhaskar ka Bihar me aana Hindi patrkarita ke liye subh sanket hai .Bas jarurat hai achhe logo ki editorial team. Neeraj singh patna

  15. rakesh

    April 19, 2010 at 12:13 pm

    bhaskar group ke akhbar ka bihar tatha jharkand me aana ek acchi sooch ka parichayak hai.akhbaro me kam kar rahe patrakaro ke liye viklap tatha paisa dono milne ke sanket hai.Rakesh ramnagar west champaran.

  16. pratibimb abhinaw, reorter rashtriya sahara chapra

    April 20, 2010 at 2:23 pm

    bhaskar jaise bade groupe ke akhbar ka bihar aur jharkhand me launch hona yanha ke journalist aur aam logo ke liye kafi sukhad khabar hai. mai iske ujjwal bhawishya ki kamna karta hoon.

  17. Amar Jyoti,Jagriti Times,Patna

    April 21, 2010 at 7:51 am

    Bhaskar ka Bihar me swagat.Is paper ko lekar yuvao me kaphi utsah dekha ja raha hai.khaskar Yuva patrkaro ke beech.Bhaskar media me ek nayi kranti la khada karne me saksham ho payega.

  18. santosh kumar singh

    April 21, 2010 at 2:52 pm

    Bhaskar ke bihar jharkhand ane par badahi…par bhiya ye to bata do ki circulation aur marketing ke post ki vacancy kab tak aaygi.

  19. Gauri Shankar

    April 26, 2010 at 7:18 am

    Birsa aur Buddha ki bhumi par swagat hai parantu dagar kathin hai. Saathi achche mile to karwan banegi, karwan bani to manjil mil hi jayegi. Best of Luck.

  20. arun kumar

    August 2, 2010 at 10:44 am

    bhaskar dainik paper ka bihar, jharkand me sawagat hai ham bhi isse judana chate hai

  21. kishore sharma

    September 20, 2010 at 6:09 am

    mein Pehowa Distt. Kurukshetra (Haryana) se pujab Kesri ka reporter hu. patarkarita ke field mein Desh mein kahi bhi Bhaskar group se judnd chahta hoon. meri age 38 years h.patarkarita mein diploma holder tatha graduate hu. cell no. 09896055160

  22. Abhijit Verma

    October 16, 2010 at 3:58 pm

    Bhaiya,
    Bhasa ka gayan to sab ko hota hai parantu area/kulture ka gayan pate-pate train chut chuki hogi.Ranchi me to Bhaskar ne sabhi akhbaro ki bhas bigar kar rakhi hai
    sabhi akhabaro ka khajana khali ho raha hai 2/- me akhbar bechkar,agent raddi bechkar kama raha hai.Bhaskar ki andhi aisi chali ki dusre akhbar walle unki chabi kaise bigre pathko tak anap – sanap heandbill jari kar rahe hai.sabhi akhbar walle mill kar agent par bhaskar nahi uthane/bachene per majbor kar rahe hai.
    Bas itna hi anyatha sabhi ki bhads our bad jaygi.

    Santosh

  23. Ankit gaurav

    October 23, 2010 at 4:05 am

    No comment.

  24. hrishikesh tripathi

    November 7, 2010 at 5:14 pm

    kul milakar ye sirf chonchla hai . yaha padhai ya gyan ka koi mahtva nahi hai . maine journalism me m.a. kiya hai lekin mujhe nai lagta ki iski koi jarurat hai . ha agar jarurat hai to iski ki aap kitne bade aadmi ka approach lekar gaye hai. tabhi aapko kisi bhi khas kar k akhbari sansthan me kam karne ka mouka mil sakta hai.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपने मोबाइल पर भड़ास की खबरें पाएं. इसके लिए Telegram एप्प इंस्टाल कर यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia

Advertisement

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

टीवी

विनोद कापड़ी-साक्षी जोशी की निजी तस्वीरें व निजी मेल इनकी मेल आईडी हैक करके पब्लिक डोमेन में डालने व प्रकाशित करने के प्रकरण में...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Advertisement