Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

वर्तिका लेडी श्रीराम कालेज में पत्रकारिता पढ़ाएंगी

वर्तिका नंदाकम समय में टीवी जर्नलिज्म में अच्छा-खासा मुकाम बनाने वाली पत्रकार वर्तिका नंदा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के लेडी श्रीराम कालेज के पत्रकारिता-जनसंचार विभाग में बतौर फैकल्टी ज्वाइन किया है। वर्तिका पहले भी पत्रकारिता शिक्षण से जुड़ी रही हैं। वे इंडियन इंस्टीट्यूट आफ मास कम्युनिकेशन (आईआईएमसी) में एसोसिएट प्रोफेसर के रूप में पढ़ाती रही हैं। वर्तिका ‘सब लोग’ नामक मैग्जीन की ज्वाइंट एडिटर भी हैं। वे लोकसभा चुनाव के दौरान सीएनईबी न्यूज चैनल के साथ जुड़कर चुनाव पर कार्यक्रम पेश कर रहीं थीं। वर्तिका की एक किताब भी हाल-फिलहाल प्रकाशित हुई है- ‘मीडिया और जनसंवाद’ नाम से।

सामयिक प्रकाशन से प्रकाशित इस किताब में वर्तिका के दो-ढाई वर्षों में विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित आलेखों व स्तंभों को संपादित कर संकलित किया गया है। एनडीटीवी में क्राइम ब्यूरो की चीफ रह चुकीं वर्तिका भारतीय संसद द्वारा संचालित लोकसभा टीवी में एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर और इसके बाद सहारा ग्रुप के न्यूज चैनल समय में प्रोग्रामिंग हेड का दायित्व संभाल चुकी हैं। वर्तिका नंदा के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए आप उनके ब्लाग मीडिया स्कूल पर जा सकते हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. kamal.kashyap

    February 13, 2010 at 10:16 am

    bade log badi baat

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...