Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

कहिन

महाराष्ट्र चुनाव : मैदान में हैं दर्जनों पत्रकार

[caption id="attachment_15854" align="alignleft"]आफताब आलमआफताब आलम[/caption]महाराष्ट्र विधान सभा चुनाव के मैदान में इस बार दर्जनों पत्रकार भी कूद पड़े हैं। इनमें से कुछ पत्रकार विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के बैनर तले चुनाव मैदान में हैं तो कुछ लोग आजाद उम्मीदवार के रूप में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। सरफराज आरजू, किरण मांजरेकर, मुकेश मासूम, अयूब शेकासन, दिवाकर गोंडाने, प्रशांत ठाकुर, आदि ऐसे अनेक पत्रकार हैं जो पिछले डेढ़-दो दशकों से विभिन्न समाचारपत्रों, समाचार चैनलों में कार्य कर रहे हैं और अब वे राजनीति में आना चाह रहे हैं। समाजवादी पार्टी ने मुंबई से प्रकाशित उर्दू दैनिक रोजनामा हिंदुस्तान के संपादक सरफराज आरजू को भायखला विधानसभा क्षेत्र से अपना उम्मीदवार बनाया है। सरफराज आरजू पिछले तीन दशकों से भी अधिक समय से उर्दू पत्रकारिता कर रहे हैं।

आफताब आलममहाराष्ट्र विधान सभा चुनाव के मैदान में इस बार दर्जनों पत्रकार भी कूद पड़े हैं। इनमें से कुछ पत्रकार विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के बैनर तले चुनाव मैदान में हैं तो कुछ लोग आजाद उम्मीदवार के रूप में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। सरफराज आरजू, किरण मांजरेकर, मुकेश मासूम, अयूब शेकासन, दिवाकर गोंडाने, प्रशांत ठाकुर, आदि ऐसे अनेक पत्रकार हैं जो पिछले डेढ़-दो दशकों से विभिन्न समाचारपत्रों, समाचार चैनलों में कार्य कर रहे हैं और अब वे राजनीति में आना चाह रहे हैं। समाजवादी पार्टी ने मुंबई से प्रकाशित उर्दू दैनिक रोजनामा हिंदुस्तान के संपादक सरफराज आरजू को भायखला विधानसभा क्षेत्र से अपना उम्मीदवार बनाया है। सरफराज आरजू पिछले तीन दशकों से भी अधिक समय से उर्दू पत्रकारिता कर रहे हैं।

मुस्लिम बहुल इलाका होने के नाते भायखला में उनकी अच्छी पकड़ है इसलिए सपा के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष अबू आसिम आजमी ने उन्हें चुनाव मैदान में उतारा है। सहारा समय के वरिष्ठ पत्रकार अयूब शेकासन निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में शिवाजी नगर-मानखुर्द विधानसभा क्षेत्र (क्र. 171) से चुनाव मैदान में हैं। अयूब शेकासन पिछले डेढ़ दशकों से हिंदी पत्रकारिता से जुड़े हैं और कई सामाजिक किरण मांजरेकरसंस्थाओं से भी संबद्ध हैं। हिंदी दैनिक मुंबई संध्या के कार्यकारी संपादक मुकेश कुमार मासूम बहुजन समाज पार्टी के टिकट से मिरा-भाइंदर विधानसभा चुनाव क्षेत्र (क्र. 145) से चुनाव लड़ रहे हैं। 36 वर्षीय मुकेश मासूम पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता कर रहे हैं और कई वर्षों से बसपा के प्रवक्ता भी रहे हैं। उनके इस क्षेत्र में बसपा की नगरसेविका नैना ताई म्हात्रे के होने से उन्हें चुनाव में इसका लाभ मिलने की उम्मीद है।

फोटोग्राफर टाइम्स नामक हिंदी साप्ताहिक के संपादक किरण मांजरेकर को भी बसपा ने दहिसर विधानसभा क्षेत्र (क्र. 153) से अपना उम्मीदवार बनाया है। श्री मांजरेकर लगभग 15 वर्षों से प्रेस फोटोग्राफर के रूप में विविध समाचारपत्र-पत्रिकाओं में अपनी स्वतंत्र सेवाएं दे रहे हैं। साथ ही, पिछले पांच वर्षों से वे फोटोग्राफर टाइम्स का संपादन कर रहे हैं। 33 वर्षीय किरण मांजरेकर दहिसर क्षेत्र की विविध संस्थाओं से भी जुड़े हुए हैं। उसी प्रकार, मुकेश कुमार मासूममागाठाने विधानसभा क्षेत्र (क्र. 154) से निर्भय समाचार नामक मराठी समाचारपत्र के संपादक दिवाकर गोंडाने भी बसपा के टिकट से चुनाव मैदान में हैं। श्री गोंडाने भी पिछले कई वर्षों से मराठी पत्रकारिता में सक्रिय हैं और क्षेत्र में उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है। कांग्रेस पार्टी ने पनवेल विधानसभा क्षेत्र (क्र. 188) से रायगढ़ जिला युवक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रशांत ठाकुर को अपना उम्मीदवार बनाया है। श्री ठाकुर काफी समय से राम प्रहार नामक मराठी समाचारपत्र से भी जुड़े रहे हैं और पनवेल के पूर्व नगराध्यक्ष भी रह चुके हैं। हालांकि समय की व्यस्तता के कारण वे अब पत्रकारिता में कम ही समय दे पाते हैं। इसी प्रकार राज्य के अन्य क्षेत्रों से भी अनेक पत्रकारों के चुनाव लड़ने की खबर है।


मुंबई से आफताब आलम की रिपोर्ट 
संपर्क : [email protected]
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...