Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

पत्रकार पर जानलेवा हमला

राजनांदगांव के पत्रकार और दैनिक समाचार पत्र ‘दावा’ के संपादक सूरज बुद्धदेव पर गत दिनों कुछ अज्ञात लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया. वे अपने एक्टिवा वाहन से घर जा रहे थे. तभी कुछ अज्ञात लोगों ने उनकी गाड़ी को ठोकर मार दी और हाथ मुक्कों के साथ रॉड से उनके सिर पर प्राणघातक हमला किया.

राजनांदगांव के पत्रकार और दैनिक समाचार पत्र ‘दावा’ के संपादक सूरज बुद्धदेव पर गत दिनों कुछ अज्ञात लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया. वे अपने एक्टिवा वाहन से घर जा रहे थे. तभी कुछ अज्ञात लोगों ने उनकी गाड़ी को ठोकर मार दी और हाथ मुक्कों के साथ रॉड से उनके सिर पर प्राणघातक हमला किया.

श्री बुद्धदेव को भिलाई स्थित सेक्टर-9 अस्पताल में दाखिल कराया गया. कुछ दिनों तक उनकी हालत गंभीर रही. इस मामले को लेकर स्थानीय प्रेस क्लब ने एसपी से जल्द ही कार्रवाई की मांग की. क्लब के सदस्यों ने आरोपियों के नहीं पकड़े जाने पर आंदोलन का अल्टीमेटम दिया था. एसपी के निर्देश पर सिटीएसपी सुभाष चंद्र चौधरी ने एक दर्जन पुलिसकर्मियों की जांच टीम भी बनाई. हालांकि विडंबना ही कही जाएगा कि आरोपियों का अब तक पता नहीं चल पाया है. इस पूरे घटनाक्रम को वन विभाग के खिलाफ प्रकाशित किए गए समाचार से जोड़कर देखा जा रहा है. मामले में वन विभाग के अफसरों की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. ravishankar vedoriya 9685229651

    June 25, 2010 at 5:32 pm

    hatho se nahi apne kam se janta ka dil jitkar pratisprdha kare wahi shobha deta hai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...