Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

हमले के विरोध में रिपोर्टिंग का बहिष्कार

भुवनेश्वर : ओडिशा में मीडियाकर्मियों के साथ हमलों की बढ़ रही संख्या के बावजूद राज्य सरकार द्वारा कोई कदम न उठाने के खिलाफ राज्य के मीडियाकर्मियों ने शुक्रवार को एक घंटा के लिए विधानसभा कार्यवाही की रिपोर्टिंग का बहिष्कार किया।

भुवनेश्वर : ओडिशा में मीडियाकर्मियों के साथ हमलों की बढ़ रही संख्या के बावजूद राज्य सरकार द्वारा कोई कदम न उठाने के खिलाफ राज्य के मीडियाकर्मियों ने शुक्रवार को एक घंटा के लिए विधानसभा कार्यवाही की रिपोर्टिंग का बहिष्कार किया।

विधानसभा कार्यवाही का सीधा प्रसारण करने वाले विभिन्न चैनलों ने भी एक घंटे के लिए इसका बहिष्कार किया। मीडिया यूनिटी फार फ्रीडम आफ प्रेस (एमयूपीएफ) द्वारा एक घंटे के लिए विधानसभा की रिपोर्टिंग एक घंटे तक बहिष्कार करने का आह्वान दिया था। मीडिया कर्मियों ने प्रश्नकाल के दौरान प्रेस गैलरी में प्रवेश न कर उसके बाहर शांतिपूर्वक धरना दिया। पत्रकारों के इस मांग को समर्थन प्रदान करने के लिए विपक्ष के नेता भूपिंदर सिंह पत्रकारों से मिलने पहुंचे। एमयूपीएफ की ओर से वरिष्ठ पत्रकार प्रशांत पटनायक ने इसके लिए मीडियाकर्मियों को वधाई दी। उधर एनयूजे के प्रदेश अध्यक्ष प्रसन्न महांति ने कहा कि पत्रकारों की सुरक्षा के लिए राज्य में महाराष्ट्र की तर्ज पर कानून बनाने की मांग की ।

उल्लेखनीय है कि राज्य में पत्रकारों पर हमले की घटनाएं लगातार बढ रही है। लेकिन सरकार इन मामलों में मूकदर्शक बनी हुई है। हाल ही के दिनों में भुवनेश्वर में रथयात्रा के दौरान एक टेलीविजन चैनल के महिला पत्रकार के साथ पुलिसवालों ने बदसलूकी की गई तथा इसके विरोध करने पर कैमरामैन की पिटाई की तथा उनका कैमरा तोड़ दिया था। इस घटना के बाद गुरुवार को एमयूपीएफ के बैनर में पत्रकारों ने लोओर पीएमजी चौक पर प्रदर्शन किया था।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...