Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

पत्रकार राम नारायण दास पर जानलेवा हमला

: मीडिया संगठनों ने निंदा की : उड़ीसा के खोर्धा जिले के निराकारपुर में दैनिक समाचार पत्र ‘समाज’ के पत्रकार राम नारायण दास पर असामाजिक तत्वों द्वारा हमला किया गया.

: मीडिया संगठनों ने निंदा की : उड़ीसा के खोर्धा जिले के निराकारपुर में दैनिक समाचार पत्र ‘समाज’ के पत्रकार राम नारायण दास पर असामाजिक तत्वों द्वारा हमला किया गया.

यह हमला तहसीलदार व पुलिस की उपस्थिति में किया गया. मीडिया यूनिटी फार फ्रीडम आफ प्रेस (एमयूपीएफ) ने पत्रकार राम नारायण दास पर हमले की निंदा की है। एमय़ूपीएफ की ओर से वरिष्ठ पत्रकार प्रशांत पटनायक ने इस मामले में शामिल लोगों को गिरफ्तार करने की मांग की है। साथ ही उन्होंने पीड़ित पत्रकार के चिकित्सा का खर्च जिलाधिकारी को रेडक्रास कोष से प्रदान करने का अनुरोध किया है।

उल्लेखनीय है कि निराकारपुर इलाके के एक सामाजिक कार्यकर्ता ने खदान लुटेरों द्वारा पर्यावरण को हानि पहुंचाने के खिलाफ आत्मदाह की चेतावनी दी थी। उसे समझाने के लिए स्थानीय तहसीलदार व पुलिस घटना स्थल पर पहुंची थी। पत्रकार राम नारायण इस मामले में तहसीलदार से अपना पक्ष की जानकारी ले रहे थे तभी दो लोगों ने उन पर समाचार पत्र में कुछ भी न छापने की धमकी दी। इस बारे में विरोध करने पर पूर्व सरपंच सुभाष दलसिंहराय ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। इससे वह बेहोश हो गये। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है लेकिन आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. sunil kaushik kanina(Haryana)

    July 28, 2010 at 10:44 am

    sharmnakghatna hai.patrakaron kokadavirodhkarnachhahiye

  2. ravishankar vedoriya

    August 2, 2010 at 11:08 am

    sabhi ko ek manch per ana hoga nahi to kal apke sath bhi ho sakata hai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...