Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

ग्वालियर में तीन पत्रकार पिटे, एक की हालत गंभीर

ग्वालियर से देर से मिली सूचना के मुताबतिक 17 अक्टूबर की देर रात नई दुनिया अखबार के तीन पत्रकारों ब्रजमोहन शर्मा, अर्पण राउत और कपिल शर्मा पर कुछ हथियारबंद बदमाशों ने हमला बोल दिया। ये तीनों पत्रकार कार से दिवाली के एक कार्यक्रम में शरीक होने जा रहे थे। तानसेन रोड पर गाटर वाली पुलिया के पास गाड़ी निकालने को लेकर कुछ युवकों से कहासुनी हुई। इसके बाद हथियारबंद युवकों ने तीनों पत्रकारों की बुरी तरह पिटाई की। रिपोर्टर ब्रजमोहन शर्मा को काफी चोटें आई हैं और उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। सूत्रों के मुताबिक पत्रकार और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तो कार बैठे दो बदमाश मिल गए। इन दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। शेष दो बदमाश फरार हैं।

इस पूरे मसले पर ग्वालियर के एक पत्रकार ने भड़ास ब्लाग पर अपनी पीड़ा का बयान कुछ इस तरह किया है- ‘पत्रकार दुनिया के लिए लडाई लड़ता है, लेकिन अपने लिए क्यों नही? अभी दीपावली के दिन कुछ पत्रकारों पर असामाजिक तत्वों ने हमला कर दिया। लेकिन मजाल है कि किसी अखबार ने कुछ छापा हो। उल्टा, कई लोग इसी पर राजनीति करने लगे हैं। कोई कह रहा है कि पत्रकारों ने शराब पीकर हंगामा किया था। कोई कहता है कि हफ्ता वसूली करने गए होंगे। अरे, मैं तो कहता हूं कि कुछ भी वहां पर हुआ हो, तो क्या इससे किसी को कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार मिल जाता है। मैं तो यही कहूंगा कि जो हुआ, गलत हुआ। आज तीन पत्रकार असामाजिक तत्वों के शिकार हुए हैं। कल 300 होंगे और परसों 3000 होंगे। इसके लिए सभी पत्रकारों को आवाज उठाना चाहिए। लेकिन ग्वालियर की पत्रकारिता में जितनी राजनीति है, उतनी शायद ही कहीं हो। जागो पत्रकार जागो। अभी भी समय है।’

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...