: ब्लैकमेलिंग करते पाए गए : पांच पत्रकार फंसे : आरोपी थानेदार सस्पेंड : पंजाब के मनपा जिले के थाना सिटी बुढलाड़ा में एक व्यक्ति को ब्लैकमेल करने के आरोप में थानेदार समेत नौ लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है. इसमें कई पत्रकार भी शामिल हैं. अभी तक इसमें किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन थानेदार को सस्पेंड कर दिया गया है. मामला ये है कि बुढलाड़ा निवासी नवल कुमार कुछ दिनों पूर्व अपनी एक महिला मित्र से मिलने गए थे. इसकी जानकारी किसी प्रकार बुढलाडा के थानेदार अवतार सिंह राजपाल को हो गई.
उन्होंने कुछ पत्रकारों को भी बुला लिया. इसके बाद नवल किशोर को सेक्स रैकेट चलाने का आरोप लगाते हुए केस में फंसाने की धमकी दी गई. इसके बाद उसे पैसे देने के लिए दबाव देने के साथ ब्लैकमेल भी किया जाने लगा. बताया जाता है कि नवल किशोर ने थानेदार और उसके साथियों को कुछ पैसा दिया. इसके बाद भी उसे लगतार ब्लैकमेल कर और रुपयों की मांग की जाती रही. अंत में तंग आकर नवल किशोर ने पूरे मामले की जानकारी मानपा के एसएसपी हरदयाल सिंह मान को दी.
एसएसपी ने पूरे मामले की जांच कराई. जांच में इस तथ्य के सही होने पर उन्होंने थाना सिटी बुढलाडा के थानेदार अवतार सिंह राजपाल, हेडमुंशी पवित्र सिंह पंचायत, बिन्द्री, सुखविंदर सिंह और पत्रकार राम रत्न बंसल, स्वर्ण राही, सुनील मनचंदा, चतुर सिंह और टोनी के खिलाफ सिटी बुढलाडा थाने में आईपीसी की धारा 384 के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है.
Agyaani
August 7, 2010 at 3:31 pm
Bhai ye Manpa jila kahan se aa gyaa patrkaar mahodya ko boliye humein bhi btaaye jraa Punjab ke kis kone mein hai ye Manpa Jila?
Kahin ye Mansa to nahi?
sanjay
August 8, 2010 at 10:24 am
koi nai bat nahi appne to yese likha hai jaise koi bahut nai bat hai bade media sansthan ke log chunavo paisi lekar khabar chapate us piad news ke mukabale kuch bhi nahi hai yesi bate likhe jo nayee ho
unknow
August 8, 2010 at 7:27 pm
ye mansa distt. h na ki manpa
ashish Rajganj
August 12, 2010 at 8:35 am
DHANBAD ME BHI KUCHH AESE PATRAKAR HAIN JO APNI KALAM NETWAN AUR AFSAR KE PAAS GIRWIN RAKH DIYE HAIN.
:'(