एक दुखद खबर है। वरिष्ठ पत्रकार रामकृष्ण पांडेय का निधन हो गया। वे इसी साल न्यूज एजेंसी यूएनआई से रिटायर हुए थे। उन्हें आज शाम अचानक हार्ट अटैक हुआ। इलाज के लिए नरेंद्र देव अस्पताल ले जाया गया लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।
जेएनयू से हिंदी भाषा में पीएचडी करने वाले रामकृष्ण पांडेय हिंदी भाषा पर काफी काम किया। वे यूएनआई के साथ 25 वर्षों से जुड़े हुए थे। रामकृष्ण पांडेय न्यूज एडिटर के पद पर रहते हुए रिटायर हुए थे। परिवार में उनकी दो बिटिया और पत्नी हैं। पटना के रहने वाले रामकृष्ण की उम्र 60 साल के आसपास थी।
रामकृष्ण पांडेय के बारे में आप अपनी बात [email protected] के जरिए भड़ास4मीडिया तक भेज सकते हैं।