Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

कैमरामैन के बच्चे को फोर्टिस ने बंधक बनाया

इलाज में खर्च पूरे पैसे देने पर ही बच्चे को देने की धमकी : प्रकाश रावत स्पेश टीवी के कैमरामैन हैं। इससे पहले जी ग्रुप के सिटी केबल में और आजाद न्यूज में बतौर कैमरामैन काम कर चुके हैं। प्रकाश के बच्चे की उम्र सात साल है। डेंगू की महामारी के इस दौर में प्रकाश का बच्चा भी इसकी चपेट में आ गया। डाक्टरों ने बच्चे को वेंटिलेटर पर रखने को कहा और डेंगू का इलाज गंभीरता से कराने की सलाह दी। प्रकाश अपने बच्चे को लेकर केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार के कई अस्पतालों में गए पर वहां पहले से ही डेंगू के इतने मरीज थे कि प्रकाश के बच्चे को आईसीयू में जगह नहीं मिली। बच्चे की हालत बिगड़ती जा रही थी और डाक्टरों ने उसे तुरंत वेंटिलेटर पर रखने को कहा। थक-हार कर प्रकाश को अपने बच्चे को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

इलाज में खर्च पूरे पैसे देने पर ही बच्चे को देने की धमकी : प्रकाश रावत स्पेश टीवी के कैमरामैन हैं। इससे पहले जी ग्रुप के सिटी केबल में और आजाद न्यूज में बतौर कैमरामैन काम कर चुके हैं। प्रकाश के बच्चे की उम्र सात साल है। डेंगू की महामारी के इस दौर में प्रकाश का बच्चा भी इसकी चपेट में आ गया। डाक्टरों ने बच्चे को वेंटिलेटर पर रखने को कहा और डेंगू का इलाज गंभीरता से कराने की सलाह दी। प्रकाश अपने बच्चे को लेकर केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार के कई अस्पतालों में गए पर वहां पहले से ही डेंगू के इतने मरीज थे कि प्रकाश के बच्चे को आईसीयू में जगह नहीं मिली। बच्चे की हालत बिगड़ती जा रही थी और डाक्टरों ने उसे तुरंत वेंटिलेटर पर रखने को कहा। थक-हार कर प्रकाश को अपने बच्चे को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

यह अस्पताल है दिल्ली के वसंतकुंज स्थित फोर्टिस। बच्चे को बचा लिया गया पर अस्पताल ने जब प्रकाश के सामने एक लाख अस्सी हजार रुपये का बिल रखा तो उनके होश उड़ गए। प्रकाश पचपन हजार रुपये की व्यवस्था कर पाए और उसे फोर्टिस में जमा करा दिया। साथ ही अनुरोध किया कि वे गरीब आदमी हैं, उनके पास और पैसे नहीं हैं, इसलिए उनके बच्चे को दे दिया जाए। पर फोर्टिस वाले अड़ गए। उन लोगों ने कहा कि वे बच्चे को तब तक नहीं देंगे जब तक उन्हें पूरा पैसा नहीं मिल जाता। प्रकाश भड़ास4मीडिया से कहते हैं कि फोर्टिस के लोगों ने बच्चे को डिस्चार्ज कर अपने पास रख लिया और पैसे न देने पर मेरे पर केस करने की धमकी दे रहे हैं। प्रकाश मीडिया के अपने करीबी मित्रों व जानने वालों के यहां चक्कर लगा रहे हैं। उनके एक परिचित पत्रकार ने उन्हें दिल्ली के शहरी विकास राज्य मंत्री से मिलवाने का आश्वासन दिया है जिनकी आज प्रेस कांफ्रेंस हैं। अगर प्रकाश की आप कोई मदद करना चाहते हैं तो उन्हें 9718974111 पर फोन कर सकते हैं। ध्यान रहे, फोन सिर्फ संवेदना जताने या हमदर्दी दिखाने के लिए न करें क्योंकि प्रकाश पैसे जुटाने के लिए भागदौड़ में व्यस्त हैं। फोन तभी करें जब आप उनकी कोई आर्थिक मदद करना चाहते हैं।

प्रकाश मीडिया के व्यक्ति हैं, इसलिए उनकी यह आवाज आज यहां उठ भी पा रही है और मीडिया के लोग उनकी मदद करने के लिए आगे भी आ सकते हैं। वे मीडिया के प्रभाव के जरिए अपने बच्चे को अपने साथ घर लाने में कामयाब भी हो सकते हैं पर कल्पना कीजिए, दिल्ली के किसी अन्य गरीब व्यक्ति, जो दुकान करता हो या ठेला लगाता हो, के बच्चे की यही दशा होती तो वह मदद मांगने के लिए कहां जाता, कौन उसकी बात सुनता। और, ऐसा हो भी रहा है। शिक्षा और स्वास्थ्य के बड़े पैमाने पर हो रहे बाजारीकरण से आने वाले दिनों में आम व्यक्ति के बच्चों का पढ़ पाना और इलाज करा पाना बेहद मुश्किल होता जाएगा। जो पैसे वाले होंगे, वही बेहतर जिंदगी जीने के अधिकारी होंगे। जिसके पास पैसा नहीं होगा, वह सभी दुर्दशाओं को प्राप्त होगा। और यह सब होगा लोकतंत्र के नाम पर जहां हर ओर अब लूट तंत्र दिख रहा है। पैसे वालों के लिए बनती जा रही इस व्यवस्था में अब हर आदमी भय या मजबूरी वश पैसे कमाने के लिए हर तिकड़म लगाने पर मजबूर हो रहा है। प्रकाश के बहाने मीडिया के हम सभी लोगों को यह खुद से पूछने की जरूरत है कि जिन सरकारों को हम लोग अपनी समीक्षा, आलोचना और खोजपूर्ण रपटों के दायरे से बाहर सिर्फ इसलिए रखे हुए हैं कि उन सरकारों के जरिए मीडिया के मालिकों को अच्छा-खासा बिजनेस मिल जाता है, उन सरकारों को आम जनता के प्रति संवेदनशील बनाने के लिए अब क्या किया जाना चाहिए?

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...