चंद्रेश गर्ग कल्पतरु से जुड़े : पीपुल्स समाचार, ग्वालियर से एक बार फिर इस्तीफों की खबर आ रही है. इस बार तीन लोगों ने पीपुल्स समाचार को बाय-बाय बोला है. इसमें राहुल जोशी ने पीपुल्स समाचार को छोड़कर पत्रिका का दामन थामा है.
राहुल जोशी को सिटी डेस्क पर इंदौर से ग्वालियर भेजा गया था. इसके अलावा खेल संवाददाता नितिन कोंडे ने भी अपनी इस्तीफा संपादक को मेल कर दिया है. वह नौकरी करने के लिए गोवा जा रहे हैं. तीसरा इस्तीफा मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव राघवेंद्र भदौरिया ने दिया है. वे पीपुल्स छोड़कर परिवार टुडे के साथ जुडऩे जा रहे हैं. इससे पहले अपने साथ हुई मारपीट से नाराज होकर विष्णु शर्मा भी इस्तीफा सौंप चुके हैं. विष्णु सर्कुलेशन देखते थे.
राज एक्सप्रेस, ग्वालियर के रीजनल हेड पद से इस्तीफा देने वाले चंद्रेश गर्ग आगरा से प्रकाशित होने वाले अखबार कल्पतरु के साथ जुड़ गए हैं. बताया जा रहा है कि वे कल्पतरु में मध्य प्रदेश के स्टेट हेड के रूप में काम देखेंगे.












prashant rajawat
June 17, 2010 at 2:59 pm
peoples me aisa hona koi nai bat nahi.
ravishankar vedoriya gwalior
June 18, 2010 at 11:32 am
ek ke jane ke baad dusri seat bhar hi jati hai
priyanka
June 21, 2010 at 7:34 am
peoples me roj ek nai khabar hoti hai. likin usme se ek do hi bahar aapati hain. peoples ek chidighar hai jisme tarah-tarah ke pashu-pakshi hain. aur madari unko apne ishare pe nachata hai.